नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन अब भारत पहुंच चुका है। जानकारी के मुताबिक देश में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के 3 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद से देश के सभी राज्य अलर्ट हो गए हैं। इसको लेकर राज्यों ने कोरोना गाइडलाइन को सख्त कर दिया है, वहीं विदेश से आने वाले यात्रियों पर खास नजर रखी जा रही है। ऐसे में महाराष्ट्र में भी ओमिक्रॉन के मद्देनजर नए नियम जारी किए जा रहे हैं।