19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Omicron Variant: महाराष्ट्र में मिले ओमिक्रॉन के 7 नए मामले, देश में अब तक मिले हैं 12 केस

महाराष्ट्र में अब ओमिक्रॉन के 7 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 हो गई हैं। वहीं देश में कोरोना के नए वेरिएंट के मरीजों की संख्या 12 हो गई है।

2 min read
Google source verification
Omicron Variant, 7 new cases of Omicron found in Maharashtra

Omicron Variant, 7 new cases of Omicron found in Maharashtra

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। महाराष्ट्र में अब ओमिक्रॉन के 7 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 हो गई हैं। वहीं देश में कोरोना के नए वेरिएंट के मरीजों की संख्या 12 हो गई है। देश में एक साथ इतने मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है।

नाइजीरिया से आई है महिला
जानकारी के मुताबिक एक 44 साल की भारतीय मूल की महिला, जो नाइजीरियन नागरिक हैं। वह अपनी 12 साल और 18 साल की दो बेटियों के साथ 24 नवंबर को पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ में अपने भाई से मिलने आई थी। बताया गया कि महिला नाइजीरिया के लेगास देश से आई थी। ये तीनों जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाई गई हैं। यही नहीं उनके 45 वर्षीय भाई और उसका 1.5 और 7 साल की दोनो बेटियां भी ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मिली हैं।

देश में ओमिक्रॉन मामलों की संख्या हुई 12
बताया गया कि संक्रमित पाए गए लोगों ने कोरोना की एक भी वैक्सीन नहीं ली है। बता दे कि इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र से ओमिक्रॉन वेरिएंट का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद देश में 4 ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले हो चुके थे। वहीं रविवार यानि आज सुबह दिल्ली में एक और केस सामने आया था। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हो गई है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक के एक स्कूल में हुआ कोरोना विस्फोट, 43 छात्र मिले कोरोना संक्रमित

बता दें कि देश में अब तक कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। अब तक महाराष्ट्र में 8, कर्नाटक में दो, गुजरात और दिल्ली में एक-एक ओमिक्रॉन संक्रमित की पहचान हुई है। इसके चलते अब ओमिक्रॉन को लेकर दुनियाभर में डर का माहौल है।

अब तक कई देशों में फैल चुका है ओमिक्रॉन
इस नए वेरिएंट को लेकर दुनियाभर मे खौफ का माहौल है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नया वेरिएंट कई देशों में कोरोना की नई लहर का कारण बन सकता है। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के इस नए वेरिएंट को काफी खतरे वाला बताया है। वहीं कुछ विशेषज्ञों ने इस वेरिएंट के चलते कई देशों में कोरोना की नई लहर की चेतावनी भी दी है। बता दें कि अब तक यह वेरिएंट कई देशों में फैल चुका है। ओमिक्रॉन वेरिएंट कोरोना के अन्य प्रकारों से अधिक संक्रामक है, क्योंकि ओमिक्रॉन में 32 म्यूटेशन हैं।