बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने कहा कि साल में 52 बार शुक्रवार आता है और होली एक बार आती है। उन्होंने कहा कि मैं मुसलमानों से अपील करूंगा कि साल में एक बार होली का त्योहार आता है। हम आपके त्योहार का सम्मान करते हैं आप हमारे त्योहार का सम्मान किजिए। आप इस बार जुमे की नमाज घर पर पढ़ें, ताकि आपको हमसे कोई शिकायत न हो। ताकि हम भी हर्षोल्लास, सद्भावना और प्यार से होली मना सकें क्योंकि यह प्यार का त्योहार है।