1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘आदर्श आचार संहिता मोदी के चुनाव प्रचार का पर्याय’…,EC पर विपक्ष का करारा हमला

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज शाम 4 बजे 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्ञानेश कुमार चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Mar 15, 2026

CEC Gyanesh Kumar (Photo-IANS)

CEC Gyanesh Kumar (Photo-IANS)

चुनाव आयोग आज 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। आगामी चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज शाम 4 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्ञानेश कुमार आगामी चुनाव का ब्यौरा पेश करेंगे। चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर विपक्षी दलों ने हमला बोला है।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला हमला

प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा के बाद कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर लिखा- चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे 2026 विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित करेगा। G-2 सम्मेलन से इसे मंजूरी मिल चुकी होगी, क्योंकि G-1 सम्मेलन के उद्घाटन, रिबन काटने, ध्वजारोहण और शुभारंभ जैसे कार्यक्रम पूरे हो चुके होंगे। चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता (MCC) जल्द ही लागू हो जाएगी। 2014 से इसे(आदर्श आचार संहिता) मोदी के चुनावी अभियान की आचार संहिता का पर्याय माना जा रहा है, जो मानहानि, गाली-गलौज, धमकियों, भय फैलाने और झूठ का वायरस फैलाने से भरी होगी।

चुनाव आयोग BJP की शाखा बन गया है

इस साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने हमला बोला है। आज मतदान वाले राज्यों में चुनाव की घोषणा की संभावना पर संजय राउत ने कहा- मुझे नहीं पता कि चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहां होगी। शायद यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भाजपा कार्यालय में होगी। आज का चुनाव आयोग BJP की एक शाखा बनकर रह गया है। हमें इस चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है। ये लोग भाजपा के लिए काम करते हैं।

BJP पूरे हिंदुस्तान में राज करना चाहती है

आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की संभावना पर पूर्व राज्यसभा सांसद मजीद मेमन ने निशाना साधा है। मजीद मेमन ने कहा कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में चुनाव कब होंगे, इसकी जल्द ही घोषणा होगी। जहां तक बीजेपी के मिशन का सवाल है तो जाहिर है कि वे चाहते हैं कि देश के किसी भी राज्य में गैर भाजपा सरकार न हो। वे पूरे हिंदुस्तान में राज करना चाहते हैं, जबकि लोकतंत्र में कोई राजा नहीं होता। भाजपा विपक्ष मुक्त भारत बनाना चाहती है। ऐसा हुआ तो लोकतंत्र नहीं बचेगा, लोकतंत्र में विपक्ष का होना बहुत आवश्यक है।

केंद्रीय मंत्री का दावा- पश्चिम बंगाल और असम में बनेगी बीजेपी सरकार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। किरेन रिजिजू ने कहा कि चुनाव तो अपने समय पर होगा। वह संवैधानिक प्रक्रिया है। कोलकाता में भाजपा की रैली ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की सरकार बनेगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग