10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी के संकल्प पत्र पर आई विपक्ष की प्रतिक्रिया, किसी ने बताया जुमलों की वारंटी तो किसी ने घोषणा पत्र को बताया धोखा

Opposition reaction on BJP manifesto: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव रविवार को अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी नाम दिया है। वहीं, अब बीजेपी के संकल्प पत्र पर कांग्रेस समेत विपक्ष की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

3 min read
Google source verification
 Opposition's reaction on BJP's manifesto, some called it a warranty of statements and some called the manifesto a fraud.

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव रविवार को अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी नाम दिया है। वहीं, अब बीजेपी के संकल्प पत्र पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे देश की जनता, युवाओं, किसानों को लाभ हो। इसलिए भाजपा के मेनिफेस्टो पर यकीन करना ठीक नहीं है।

मोदी की गारंटी मतलब जुमलों की वारंटी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई बढ़ गई है, लेकिन सरकार को उसकी फिक्र नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने न तो डीजल-पेट्रोल के दामों में और न ही गैस सिलेंडर के दामों में कमी की बात कही। इससे स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी के पास लोगों को देने के लिए कुछ खास नहीं है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस फूड सिक्योरिटी एक्ट लाई। उन्होंने सरकार के लिए कहा, आपने अगर हमारे दिए राशन में 5 किलो की बढ़ोतरी की है, तो वो कोई उपकार नहीं है।

2024 की बात करते हुए वे 2047 में पहुंच गए

भाजपा के संकल्प पत्र पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि इससे पहले देश में किसी भी सरकार को गोलपोस्ट बदलने की 'बीमारी' नहीं हुई थी। भाजपा ने 2014 में जो कहा था, 2019 में उस पर कोई हिसाब नहीं दिया। 2019 में नए जुमले, नए गोलपोस्ट के साथ रख दिए गए। अब 2024 की बात करते हुए वे 2047 में पहुंच गए हैं।

क्या 2036 में आप सरकार में होंगे?

भाजपा ने घोषणापत्र में लिखा है कि वे 2036 ओलंपिक की मेजबानी करेंगे। पवन खेड़ा ने पूछा कि तब आप कहां होंगे, क्या आप सरकार में होंगे। उन्होंने भाजपा से कहा कि आपको पांच साल का हिसाब देना चाहिए, लेकिन वे बड़ी सफाई से झूठ बोलते हैं, इतनी बार झूठ बोल चुके हैं कि कोई उन पर भरोसा नहीं करता है।

वो अपने घोषणा पत्र में नौकरी, रोजगार, युवा, किसान और गांव को भूल गए

वहीं, बीजेपी के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 𝐁𝐉𝐏 के घोषणाप पत्र में कहीं भी नौकरी और रोजगार का ज़िक्र नहीं है। ना ही महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को हटाने अथवा कम करने का ज़िक्र है।

𝐁𝐉𝐏 के घोषणाप पत्र में देश के 𝟔𝟎 फ़ीसदी युवाओं, 𝟖𝟎% किसानों और देश के लगभग 𝟔 लाख 𝟒𝟎 हजार से अधिक गाँवों के लिए कुछ भी नहीं है। पिछड़े और गरीब राज्यों के विकास एवं उत्थान के लिए भी इसमें कुछ नहीं है। जिन राज्यों से लोकसभा के सबसे अधिक सांसद आते है उन राज्यों के विकास के लिये कुछ भी नहीं है। ये अपने घोषणा पत्र में नौकरी, रोजगार, युवा, किसान, जवान और गांव को पूर्णत: भूल गए है।

पीएम मोदी अपने सारे वादें में फेल हुए

भाजपा के 'संकल्प पत्र' पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा है कि भाजपा पहली बार चुनाव लड़ने नहीं जा रही है। भाजपा को इस देश ने 10 साल सरकार चलाने का मौका दिया और पीएम मोदी ने 10 सालों में जितने वादे किए थे, वे उन सभी वादों पर फेल साबित हुए। उन्होंने कहा कि 10 साल की सरकार चलाने के बाद भी अगर 83 प्रतिशत जवान बेरोजगार है, तो इस बात की क्या गारंटी है कि आपकी रोजगार की गारंटी आगे पूरी होगी। कल जो किसानों के लिए वादा किया गया था, उसकी क्या गारंटी है। यदि आप 10 साल में गारंटी पूरी नहीं कर पाए, तो इस बात की क्या गारंटी है कि आप आगे उसे पूरा करेंगे।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: फ्री बिजली, सस्ती रसोई गैस, 3 करोड़ नए घर और UCC... जानें BJP के संकल्प पत्र की 10 बड़ी बातें