11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बनारस के गंगा घाट की पेंटिंग सबसे महंगी, 16 हजार लोग ले चुके हैं हिस्सा

पीएम को मिले उपहार : 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी नीलामी  

less than 1 minute read
Google source verification
बनारस के गंगा घाट की पेंटिंग सबसे महंगी, 16 हजार लोग ले चुके हैं हिस्सा

बनारस के गंगा घाट की पेंटिंग सबसे महंगी, 16 हजार लोग ले चुके हैं हिस्सा

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले 912 उपहारों की नीलामी में इस बार भी बड़ी संख्या में खरीददार सामने आए हैं। दो अक्टूबर से शुरू हुई नीलामी में अब तक 16 हजार लोग हिस्सा ले चुके हैं। यह नीलामी 31 अक्टूबर, 2023 तक चलेगी। ऐसे में अंतिम दिनों में इनमें बड़ी संख्या में लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद की जा रही है। इस ऑनलाइन नीलामी में सबसे अधिक कीमत बनारस के घाटों की एक विशाल पेंटिंग को लेकर लगाई गई है। इसकी कीमत 74.50 लाख तक पहुंच गई है। इसकी न्यूनतम कीमत 64.80 लाख रखी गई थी। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि नीलामी में जिन कलाकृतियों को लेकर अब तक सबसे अधिक बोलियां लगाई गई है, उनमें लक्ष्मी नारायण व रुक्मिणीजी की मूर्ति के साथ कामधेनू, राम दरबार, भगवान कृष्ण की मूर्ति और स्वर्ण मंदिर का मॉडल शामिल है। इसी के साथ यरुशलम के मॉडल की भी ऊंची बोलियां लगाई जा रही हैं।

नमामि गंगे मिशन को राशि

पीएम के उपहारों से मिलने वाली राशि को गंगा सफाई के लिए चलाए जा रहे मिशन नमामि गंगे अभियान को दान कर दी जाती है। गौरतलब है कि इनमें कई दुर्लभ उपहार भी शामिल हैं। इनमें गोंड पेंटिंग और चंबा रूमाल शामिल है।

70 हजार की पगड़ी

नीलामी में चंदन की लड़की से बनी वीणा भी है, जिसमें भगवान की मूर्ति को आकर्षक ढंग से उकेरा गया है। इस पेंटिंग की कीमत 4.11 लाख है। नीलामी के लिए पीएम को भेंट की गई पगड़ी भी रखी गई है। इसकी कीमत 70 हजार है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से भेंट की गई ढोकरा आर्ट में बनी आदिवासी पुरुष और महिला की प्रतिमा भी शामिल है।