6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में बैन किया गया पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट, जानें क्यों हुई यह कार्रवाई

Pakistan Government Twitter Blocked in India: भारत में पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्वविटर अकाउंट को बैन कर दिया गया है। दुनिया के अन्य देशों में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर हैंडल खुल रहा है, लेकिन अब ये भारत में नहीं खुल रहा है

2 min read
Google source verification
pakistan_twitter_account.jpg

Pakistan Government Official Twitter Account Bann in india After Legal Demand

Pakistan Government Twitter Blocked in India: कश्मीर, आतंकवाद सहित अन्य मसलों को लेकर भारत-पाकिस्तान का रिश्ता लंबे समय से बुरे दौर से गुजर रहा है। इस बीच आज भारत में पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को बैन कर दिया गया है। पाकिस्तान सरकार का ट्विटर हैंडल दुनिया के अन्य देशों में खुल रहा है। लेकिन भारत में यह अब नहीं खुल रहा है। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक अकाउंट को भारत में खोलने पर ट्विटर की और से एक नोटिस दिख रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि कानून मांग पर पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि पाकिस्तान सरकार के ट्वविटर अकाउंटर को भारत में ब्लॉक किए जाने को लेकर भारत अथवा पाकिस्तान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।


भारत में क्यों ब्लॉक किया गया पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट-

ट्विटर की गाइडलाइन के अनुसार वैध कानूनी मांग, जैसे अदालत के आदेश या सरकार की मांग पर अकाउंट को ब्लॉक करना पड़ता है। पाकिस्तान के ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्लॉक में करने के पीछे भी यही वजह बताई जा रही है। भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को खोलने पर वहां लिखा हुआ मिल रहा है "भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर एकाउंट भारत में एक कानूनी मांग के जवाब में रोक दिया गया है।"


दुनिया के दूसरे देशों में चल रहा पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट-

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे देशों जैसे अमरीका, कनाडा, ब्रिटेन आदि जगहों पर पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट चालू है। लेकिन भारत में इसे ब्लॉक कर दिया गया है। इधर न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक ये तीसरी बार है जब पाकिस्तान के ट्विटर अकाउंट पर भारत में देखने पर प्रतिबंध लगाया गया है।


पहले भी ब्लॉक किया गया था पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट-


भारत में इससे पहले जुलाई 2022 में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को बैन किया गया था। हालांकि बाद में यह फिर से दिखाई देने लगा था। फिर बीते साल जून में ट्विटर इंडिया ने संयुक्त राष्ट्र, तुर्की, ईरान और मिस्र में पाकिस्तान दूतावासों के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया था। साथ ही भारत ने पाकिस्तान से चलने वाले कई यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट को भी बैन किया था। इन सब पर भारत विरोधी चीजों के प्रसारण का आरोप लगा था।

यह भी पढ़ें - इमरान खान के खिलाफ फिर जारी हुआ गैर जमानती वारंट, 18 अप्रैल को कोर्ट में पेशी का आदेश