11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live Report: बेटी के साथ बंकर में जा रहे शख्स पर गिरा पाकिस्तानी गोला, बच्ची के सामने उड़े परखच्चे

जाकिर घर का इकलौता कमाने वाला था। हादसे के बाद जाकिर की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anish Shekhar

May 11, 2025

जम्मू के खेरी गांव में सुबह साढ़े 5 बजे हमले होने शुरू हुए तो लोगों ने सुरक्षा के उपाय करना शुरू कर दिया। इसी गांव के जाकिर हुसैन (50) अपने बेटे और बेटियों को लेकर पहाड़ों से नीचे बने बंकर में जा रहे थे। वह कच्चे पहाड़ी रास्ते में ही थे कि उनके ऊपर आकर दुश्मन का एक गोला आकर गिरा। उनकी तत्काल मौत हो गई। हालत यह थी कि शरीर के चीथड़े उड़ गए। उनको पहचान पाना मुश्किल था। बेटी को हल्की चोट आयी। अपनी आंखों के सामने पिता को मरते देख बच्चे बदहवास होकर चीखने-चिल्लाने लगे। जाकिर के जनाजे में सैकड़ों लोग शामिल हुए। हर कोई पाकिस्तान को कोस रहा था। युवा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

जाकिर घर का इकलौता कमाने वाला था। उसके के मौसेरे भाई जुल्फिकार आलम ने जाकिर के बेटे या बेटी के लिए नौकरी की मांग की है। जाकिर के लिए दुआएं पढ़ रहे सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि पाकिस्तान से हमारा कोई नाता नहीं है। पाकिस्तान के हरकत का भारत पूरी तरह से जवाब दे हमारी यही दुआ है। उस हादसे के बाद जाकिर की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें: भारत में किस के पास है परमाणु बम का नियंत्रण, पाकिस्तान किस स्थिति में कर सकता है हमला

सीएम बोले-सरकार कराएगी घर की मरम्मत

अनिल चड्ढा जम्मू के रेहारी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इनके परिवार में 10 लोग हैं। घटना वाली सुबह 5 लोग फस्र्ट फ्लोर और 5 लोग ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर तेज धमाके की आवाज सुनकर अनिल बाहर निकले तो देखा कि उनके घर ऊपर हैवी मोर्टार शेल गिरा हुआ था। घर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। घर के नीचे और कॉलोनी में खड़ी10 कार भी इसकी चपेट में आ चुकी थीं। घटना के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मिलने उनके घर आए और सरकार की ओर से घर की मरम्मत का आश्वासन दिया। शेल गिरने से सिर्फ अनिल का घर ही नहीं बल्कि उनके पड़ोसी रवि और राजवती का घर को भी नुकसान पहुंचा। शेल के छर्रे से आस-पास के घरों की खिड़कियां, वाटर टैंक और दरवाजे पूरी तरह से टूट चुके थे।

जम्मू के आपशंभू मंदिर पर हमला रहा विफल

जम्मू में 10 मई की सुबह 5:30 बजे से लेकर सुबह 6:30 लगातार आसमान में ड्रोन अटैक और एंटी मिसाइल गन की आवाज सुनाई दे रही थी। जम्मू शहर के अंदर दूसरा हमला आपशंभू मंदिर गेट के नजदीक हुआ। यह भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां रोज हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। पाकिस्तानी शेल एक खली पड़े घर पर गिरा, जिससे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हैवी शेल की वजह से घर से 20 मीटर दूरी पर मौजूद एक दुकान के परखच्चे उड़ गए। शेल के टुकड़े घर के सामने नालियों में गिरे मिले। गौरतलब है कि आपशंभू मंदिर क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) का गु्रप सेंटर है। इसी एरिया में भारतीय सेना के भी कैंप हैं। जम्मू के रोहित शास्त्री बताते हैं कि मंदिरों को टारगेट करना पाकिस्तान के बौखलाहट को दर्शाता है।