
Pamban Bridge : रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने गुरुवार को तमिलनाडु में पंबन और मंडपम सेक्शन के बीच बने नए पंबन पुल पर की मजबूती और सुरक्षा का निरीक्षण किया। साथ ही हाई स्पीड ट्रायल रन का आयोजन हुआ। इस दौरान नवनिर्मित वर्टिकल लिफ्ट गार्डर स्पैन को उठाने और नीचे करने का भी सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया।
बेंगलूरु दक्षिणी सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ए.एम. चौधरी ने रामेश्वरम टापू को जोड़ने वाले नवनिर्मित पंबन ब्रिज सहित पंबन और मंडपम स्टेशनों के बीच नवनिर्मित ब्रॉडगेज लाइन का वैधानिक निरीक्षण किया। उन्होंने पाक जलडमरूमध्य के पार पंबन और मंडपम के बीच ब्रॉड गेज लाइन पर वर्टिकल लिफ्ट गार्डर स्पैन ब्रिज को देखा। उनके समक्ष इस लिफ्ट ब्रिज को ऊपर से नीचे तक चलाया गया। निरीक्षण के बाद चौधरी पंबन और मंडपम के बीच नवनिर्मित ब्रॉडगेज लाइन पर हुई हाई स्पीड ट्रायल रन में भी शामिल हुए। ट्रेन इस खंड पर 90 किमी प्रतिघंटे और पुल पर 80 किमी प्रतिघंटे की गति से दौड़ी।
पंबन ब्रिज की खासियत की बात करें तो यह हाइटेक इंजीनियरिंग का नमूना है। इसमें 18.3 मीटर के 100 स्पैन हैं। यह पुराने पुल से 3 मीटर ऊंचा किया गया है। अब इसके नीचे से बड़े पोत भी आसानी से निकल सकते है। यह पुल 2.2 किलोमीटर लम्बा है जो रामेश्वरम द्वीप और मुख्य भूमि को जोड़ता है। किसी खाड़ी पर तैयार किया गया यह देश का सबसे लम्बा पुल है।
Published on:
15 Nov 2024 08:14 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
