कर्नाटक में पंचमसाली लिंगायत समुदाय का और अधिक आरक्षण की मांग को लेकर पदयात्रा
कर्नाटक में बेलगावी में पंचमसाली लिंगायत समुदाय अधिक आरक्षण की मांग को लेकर पदयात्रा कर रहे हैं। वही बृहस्पतिवार को कर्नाटक मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है, जिसमें पंचमसाली लिंगायत समुदाय द्वारा आरक्षण की मांग पर फैसला हो सकता है। पंचमसाली लिंगायत, प्रमुख वीरशैव-लिंगायत समुदाय का एक उप-संप्रदाय है। माना जाता है कि भाजपा की इस समुदाय के मतदाताओं में अच्छी पैठ है। पंचमसाली समुदाय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण मैट्रिक्स की श्रेणी 2ए (15 प्रतिशत) में शामिल होना चाहता है। वे वर्तमान में 3बी (5 प्रतिशत) के तहत शामिल हैं। आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कुदालसंगम पंचमसाली पीठ के संत बसव जया मृत्युंजय स्वामी ने कहा, अगर मुख्यमंत्री हमें आरक्षण देते हैं तो हम उनका सम्मान करेंगे।