5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2024: पंकज त्रिपाठी ने छोड़ा EC के नेशनल आइकन का पद, बड़ी वजह आई सामने

Pankaj Tripathi: गुरुवार को एक्टर पंकज त्रिपाठी ने लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन द्वारा दी गई एक अहम जिम्मेदारी को छोड़ने का फैसला लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
pankaj tripathi

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीबुड़ के फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी ने इलेक्शन कमीशन के नेशनल आइकन का पद छोड़ दिया है। इस बात की पुष्टि खुद चुनाव आयोग ने की है। दरअसल, प्रसिद्ध अभिनेता आगामी चुनाव से पहले इस लिए इस बड़ी जिम्मेदारी को छोड़ने का फैसला लिया है। क्योंकि वो अपनी आगामी फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभा रहे हैं।

राजनीति को लेकर कही ये बात

सामाचार एजेंसी एएनआई को दिए गए एक साक्षात्कार में एक्टर पंकज त्रिपाठी ने राजनीति में अपनी रुची के बारे में बातचीत करते हुए कहा था, “बिहार में हर कोई एक पॉलिटिशियन है।” बता दें कि पंकज अपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य थे। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि कॉलेज के दिनों में राजनीति में शामिल होने के बारे में कभी मैने कभी नहीं सोचा था। “मैंने उस समय राजनीति में प्रवेश करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। एक विचार था कि मैं इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकता हूं लेकिन फिर एक गिरफ्तारी हुई और पुलिस ने मुझे पीटा इसलिए मैंने यह विचार वहीं छोड़ दिया।” समय के साथ, मेरा झुकाव नाटकों की ओर हो गया और उन्हें देखने के बाद मैं थिएटर की ओर अधिक आकर्षित हो गया था।”
यह भी पढ़ें: मालदीव छोड़िए बनाइए लक्षद्वीप जाने का प्लान, ट्रेन और विमान के किराए की पूरी लिस्ट यहां देखिए