2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paper Leak Controversy: जेएसएससी चेयरमैन नीरज सिन्हा ने इस्तीफा दिया, बताया ये कारण

Neeraj Sinha resigns: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के चेयरमैन नीरज सिन्हा ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते को दिए अपने त्यागपत्र में नीरज सिन्हा ने इस्तीफे की वजह भी बताई है।

2 min read
Google source verification
niraj_sinha555.jpg

paper leak controversy: सीजीएल परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में उठे विवाद के बीच झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है। नीरज सिन्हा ने बुधवार को झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते को दिए अपने त्यागपत्र में उन्होंने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत बताई है। सीजीएल परीक्षा प्रश्न लीक की जांच एसआईटी कर रही है। इस मामले में विधानसभा के उपसचिव सहित तीन की गिरफ्तारी भी हो चूकी है। इसी बीच नीरज सिन्हा का त्याग पत्र आया है। नीरज सिन्हा के त्याग पत्र की आधिकारिक पुष्टि मुख्य सचिव कार्यालय ने किया है।

पत्र लीक मामले में विवाद में आए थे नीरज सिन्हा

झारखंड सरकार ने सिन्हा को 23 सितंबर, 2023 की तारीख से जेएसएससी का चेयरमैन नियुक्त किया था। इसके पहले वह बीते साल फरवरी महीने में राज्य के पुलिस महानिदेशक पद से रिटायर हुए थे। इन दिनों झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर विवादों में घिरा है। पेपर लीक होने के बाद अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल मचाया था।

जांच के लिए एसआईटी का गठन

राज्य सरकार ने इसकी जांच के लिए एसआईटी गठित की है, जिसने पेपर लीक स्कैंडल के तीन आरोपियों को हाल में गिरफ्तार किया है। इनमें झारखंड विधानसभा में अवर सचिव के पद पर रहे मो. शमीम भी शामिल हैं।

सीबीआई जांच की मांग

बीते महीने 28 जनवरी को सीजीएल परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने एसआईटी गठित कर इसकी जांच कराने के आदेश दे दिए है। पेपर लीक होने के बाद छात्र लगातार आंदोलन कर रहे है। उनकी मांगी है कि इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Onion Export: नहीं हटा प्याज के निर्यात से बैन, 31 मार्च तक जारी रहेगी रोक, केंद्र ने किया स्‍पष्‍ट

यह भी पढ़ें- 29 फरवरी के बाद भी नहीं बंद होगा पेटीएम : आरबीआई

Story Loader