1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Onion Export: नहीं हटा प्याज के निर्यात से बैन, 31 मार्च तक जारी रहेगी रोक, केंद्र ने किया स्‍पष्‍ट

Onion Export: सरकार ने कहा है कि प्याज के निर्यात पर से पाबंदी नहीं हटी है। यह रोक 31 मार्च, 2024 तक जारी रहेगी। पहले खबरें आ रही थी कि प्याज के एक्सपोर्ट पर लगी रोक हटा दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 20 Feb 2024, 5:04 PM IST

onion_9.jpg

Onion Export Ban Update: केंद्र सरकार ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि 31 मार्च, 2024 तक प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध जारी रहेगी। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी रोहित कुमार सिंह ने आज यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि प्याज के एक्सपोर्ट पर लगी रोक को हटा दिया गया है। सरकार कीमतों को नियंत्रण में रखने और घरेलू सप्लाई बनाए रखना चाहती है। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्याज के निर्यात पर लगी रोक जारी है और उसके स्टेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सस्ती प्याज उपलब्ध कराना है प्राथमिकता

रोहित कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा है कि प्याज निर्यात पर प्रतिबंध नहीं हटाया गया है। यह पूर्व निर्धारित तिथि तक जारी रहेगा। है। मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर प्याज की पर्याप्त उपलब्धता कराना है।

प्याज के निर्यात पर बैन रहेगा जारी

कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि प्याज के निर्यात पर बैन पहले से लगा हुआ है जो 31 मार्च 2024 तक जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार इनकी कीमतों को नियंत्रण में रखने और घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने की कोशिशें कर रही है। आपको बता दें कि मोदी सरकार ने बीते साल 8 दिसंबर को 31 मार्च तक प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था।

होलसेल प्याज की कीमत में 40 प्रतिशत का इजाफा

प्याज के एक्सपोर्ट पर बैन हटने की खबरें सामने आने के बाद अचानक इसकी कीमतों में जबरदस्त बढोतरी हुई है। निर्यात प्रतिबंध हटाने की खबरों के बीच देश के सबसे बड़े थोक प्याज बाजार लासलगांव में 19 फरवरी को थोक प्याज की कीमतें 40.62 फीसदी बढ़कर 1,800 रुपए प्रति क्विंटल हो गईं। पहले 17 फरवरी को 1,280 रुपए प्रति क्विंटल थी।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की ओबीसी टिप्पणी पर किरण रिजिजू का तंज, बोले- क्या वह भोले हैं या मूर्ख हैं?

यह भी पढ़ें- 29 फरवरी के बाद भी नहीं बंद होगा पेटीएम : आरबीआई