Parliament Budget Session Rahul Gandhi: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद, अब दोनों सदनों में चल रहे बजट सत्र के दौरान अन्य विधायी कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। BJP सांसद जगदम्बिका पाल को संजय जायसवाल के साथ मिलकर Waqf बिल की रिपोर्ट पेश करनी थी, लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है। सांसद जगदम्बिका प्रसाद ने बताया कि आज रिपोर्ट नहीं पेश हो रही है, अब जब स्पीकर साहब इसे अपने एजेंडे पर रखेंगे तब हम इसे पेश करेंगे। बता दें कि जगदंबिका पाल ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी। विपक्ष ने JPC अध्यक्ष पर रिपोर्ट तैयार करते समय 'विपक्ष की आवाजों को दबाने' का आरोप लगाया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी जमकर गरजे। आइए पढ़ते हैं राहुल गांधी के भाषण की बड़ी बातें-