6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 सांसदों के निलंबन के बाद विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, कहा – अगर मुसलमान होता तो…

Parliament security: जनता दल यूनाइटेड के सासंद ललन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए सांसदों को सस्पेंड किया गया है।

2 min read
Google source verification
edwfg.jpg

गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में लोकसभा की सुरक्षा को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने 14 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है, जबकि राज्यसभा से एक सांसद को निलंबित किया गया है। इन सांसदों में केवल 9 कांग्रेस पार्टी के हैं। जिसके बाद विपक्ष सरकार पर हमला बोल रही है।

अगर मुसलमान कोई घुसा....

जनता दल यूनाइटेड के सासंद ललन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए सांसदों को सस्पेंड किया गया है। सासंदों ने कल की घटना पर पीएम या गृह मंत्री को विस्तृत बयान देने की मांग की थी, लेकिन सरकार डर गई है। उन्होंने कहा, ''कल जो लोग संसद में घुसे थे उसमें अगर कोई मुसलमान होता तो आज बीजेपी पूरे देश और विश्व भर में हल्ला मचा रही होती।अगर किसी कांग्रेस के सांसद के पास से वह लोग संसद में घुसे होते तो आज यही सरकार देश में हल्ला मचा रही होती।''

डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने कही ये बात

शीतकालीन सत्र के बचे समय के लिए लोकसभा से निलंबित डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने कहा, "एक सांसद हैं जिन्होंने वास्तव में इन (संसद सुरक्षा उल्लंघन के आरोपी) लोगों को आने के लिए पास दिए हैं। उस सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि हमने देखा कि महुआ के मामले में क्या हुआ। जांच पूरी हुए बिना ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया और इस सांसद को निलंबित भी नहीं किया गया। वह हमारे साथ संसद के अंदर हैं। और जब हमने विरोध किया और हम चाहते हैं कि पीएम या गृह मंत्री बयान दें, वे ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हैं। जब हमने विरोध किया, तो वे सभी विपक्षी सांसदों को निलंबित कर रहे हैं। पहले पांच को निलंबित कर दिया, फिर उन्होंने नौ लोगों को निलंबित कर दिया। तो यह कैसा लोकतंत्र है? .."
यह भी पढ़ें: लोकसभा की सुरक्षा में चूक करने वाले मास्टरमाइंड का वाट्सएप चैट लीक, साथी को भेजा था ये मैसेज

सरकार ने दिया जवाब

वहीं, सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी का बयान सामने आया है। उन्होंने बुधवार की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हमने सभी दल के सांसदों की बैठक बुलाई थी। उसमें जो भी कार्रवाई करना था, वह किया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: भाजपा MP प्रताप सिम्हा की गिरफ्तारी की मांग हुई तेज, घुसपैठियों को पास दिलाने का लग रहा आरोप