CCTV फुटेज में साफ दिखहाई दे रहा है कि किस तरह से कुछ अराजक तत्व पत्थरबाजी करके भाग रहे हैं एर पुलिस उनपर नियंत्रण कर पाने में असफल दिखाई दे रही है। वहीं, कुछ के हाथों में तलवार भी दिखाई दे रहे हैं जो तलवार लेकर भाग रहे हैं मंदिर की तरफ।
ये CCTV फुटेज पटियाला में खालिस्तान विरोधी मार्च के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद सामने आया है। इस हिंसा में चार लोग घायल हो गए थे। पंजाब पुलिस ने मामले में 4 FIR दर्ज की है। इस बीच, पंजाब सरकार ने शनिवार को राज्य पुलिस के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए जिले में हिंसा को नियंत्रित करने में विफल रहने पर विभाग के तीन शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया। हिंसा को देखते हुए इलाके में कुछ समय के लिए कर्फ्यू भी लगाया गया था।