7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘वे घर पर नहीं हैं, हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे’, पवन खेड़ा की तलाश कर रही असम पुलिस का बयान आया सामने

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के तीन पासपोर्ट होने का दावा करने के मामले में कांग्रेसी नेता पवन खेड़ा के खिलाफ असम पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली स्थित घर पर खेड़ा के नहीं मिलने के बाद से उनकी तलाशी जारी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Apr 07, 2026

Pawan Khera

पवन खेड़ा (फोटो- आईएएनएस)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पासपोर्ट से जुड़े विवाद में असम पुलिस कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की तलाश कर रही है। पुलिस ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाते हुए खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर जांच की लेकिन वे वहां नहीं मिले। पुलिस के अनुसार खेड़ा का वर्तमान ठिकाना अज्ञात है और उनकी तलाश जारी है। सीएम सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज कराई गई FIR के बाद असम पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

सीएम की पत्नी के पास कई पासपोर्ट होने का किया था दावा

बता दें कि हाल ही में खेड़ा ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास कई विदेशी पासपोर्ट हैं। इस बयान को सरमा परिवार ने पूरी तरह गलत और भ्रामक हुए कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया। सीएम सरमा की पत्नी ने खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस खेड़ा से पूछताछ करने के लिए उनके ठिकाने पर पहुंची लेकिन वे वहां नहीं मिले। असम पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही खेड़ा को ढूंढ लेगी।

खेड़ा के घर से पुलिस को मिली कुछ सामग्री

असम पुलिस के अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे पवन खेड़ा से पूछताछ करना चाहते थे, लेकिन उनके घर पर अनुपस्थित रहने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने यह भी संकेत दिया कि घर से कुछ सामग्री मिली है, लेकिन उसका खुलासा अभी नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि खेड़ा की लोकेशन फिलहाल अज्ञात है और उन्हें जल्द ही ट्रेस किया जाएगा। इस बयान ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है, क्योंकि यह अब केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रह गया है।

सीएम सरमा ने आरोपों को बताया झूठा

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पवन खेड़ा के आरोप पूरी तरह झूठे साबित हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि जिन तीन देशों के पासपोर्ट का जिक्र किया गया था, उन सभी देशों ने ऐसे किसी दावे को खारिज कर दिया है। सरमा ने यह भी आरोप लगाया कि खेड़ा पूछताछ से बचने के लिए कहीं छिप गए हैं और संभव है कि वे हैदराबाद चले गए हों। उन्होंने कहा कि यह सब चुनाव से पहले उनकी छवि खराब करने की साजिश है और सरकार इस मामले को कानूनी रूप से आगे बढ़ाएगी।