19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तैयार किया जा रहा एक और गोडसे- राहुल गांधी को लोकसभा में गोली मारने की धमकी वाला वीडियो शेयर कर बोले पवन खेड़ा

Rahul Gandhi Death Threat: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी दी गई है। वीडियो के सामने आने के बाद पार्टी नेताओं में आक्रोश में है। यूथ कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट […]

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 19, 2026

Pawan Khera, Rahul Gandhi death threat, 25 MPs death threat video,

राहुल गांधी को जान से मारने की दी धमकी (Photo-IANS)

Rahul Gandhi Death Threat: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी दी गई है। वीडियो के सामने आने के बाद पार्टी नेताओं में आक्रोश में है। यूथ कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि धमकी देने वाले व्यक्ति की अब तक ना तो गिरफ्तारी हुई है और ना ही कोई एफआईआर दर्ज की गई है।

क्या बोले पवन खेड़ा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है। पवन खेड़ा ने लिखा कि पूरा RSS-भाजपा तंत्र एक “गोडसे फैक्ट्री” की तरह काम कर रहा है।

करणी सेना द्वारा राहुल गांधी और 25 सांसदों को दी गई धमकी कोई अलग घटना नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा लगती है।

उन्होंने आगे लिखा कि पहले किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला का अपमान किया, जबकि वीडियो में ऐसा कुछ नहीं दिखता। उल्टा, स्पीकर मुस्कुराते नजर आते हैं। इसके बाद कई भाजपा नेताओं ने एक ही बात दोहरानी शुरू कर दी कि राहुल गांधी देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

राहुल गांधी के खिलाफ बनाया जा रहा माहौल

पवन खेड़ा ने कहा कि यह सब विपक्ष को बदनाम करने और खासकर राहुल गांधी के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश जैसा लगता है। कट्टर राजनीति ऐसे ही काम करती है—पहले झूठ फैलाओ, फिर उसे बार-बार दोहराओ, उसे सही साबित करने की कोशिश करो, और लोगों में गुस्सा व नफरत पैदा करो। पहले भी ऐसा माहौल बनाकर गोडसे तैयार किया गया था, और अब फिर वैसा ही माहौल बनाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा-इनको आजीवन कारावास जैसी सजा होनी चाहिए  देश को बर्बाद करने का काम कर रहे ऐसे लोग  !

एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा- सरेआम कत्लेआम का टेंट लगा है, तलवारें बांटी जा रही हैं..अगर सड़कों पर झुंड में घूमकर खून मांगने वाले 'राष्ट्रभक्त' हैं, तो फिर आतंकवाद की परिभाषा दोबारा लिखनी पड़ेगी। प्रशासन जीवित तो है,पर शायद उसका रिमोट कंट्रोल नफरत की सेल पर चल रहा है…ये चेतावनी है दिख गया तो गया। 

एक यूजर ने लिखा- पक्का यह लड़का CM से PM या HM तो जरूर बनेगा। कहा है भारत के CJI सूर्यकांत जी जो असम के CM हिमंता सरमा की नफरत वाली याचिका को खरिज किया। UGC, सबरीमाला पर याचिका सुन सकते है CJI, लेकिन बीजेपी, RSS के नफरति एजेंडे को नहीं। पब्लिक है सब जानती है।