10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का भाजपा पर हमला, आने वाले समय में राष्ट्रीय ध्वज की जगह लेगा भगवा झंडा

अनंतनाग में PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती भाजपा पर जमकर बरसीं। कहाकि, जल्द ही राष्ट्रीय ध्वज की जगह भगवा झंडा लेगा।

2 min read
Google source verification
mehbooba_mufti.jpg

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का भाजपा पर हमला, आने वाले समय में राष्ट्रीय ध्वज की जगह लेगा भगवा झंडा

भाजपा से बुरी तरह नाराज पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। अनंतनाग में भाजपा पर आज शनिवार को हमला बोलते हुए PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहाकि, चाहे कोई भी मुल्क कितना भी ताकतवर हो लेकिन वो अपने लोगों के साथ जंग कभी नहीं जीत सकता। भाजपा ने हमारे झंडे को अलग कर दिया और आने वाले समय में जिस राष्ट्रीय ध्वज के लिए कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है ये उसकी जगह भगवा झंडा लगाएंगे। महबूबा मुफ्ती कांग्रेस के संग नई पींगे बढ़ाने को अग्रसर है। 27 दिसम्बर को श्रीनगर में महबूबा मुफ्ती ने ऐलान किया था कि, वो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। साथ ही राहुल गांधी की दिल खोलकर तारीफ की। भारत जोड़ो यात्रा 26 जनवरी को श्रीनगर पहुंचेंगी।

जम्मू-कश्मीर की स्थिति भाजपा ने बनाई बदतर

इससे पूर्व राजौरी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए भी पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा को लपेट और कहाकि, जब घाटी में निर्दोष लोगों की जान जाती है तो पार्टी को लाभ होता है। पीडीपी प्रमुख ने भाजपा पर केंद्र शासित प्रदेश की स्थिति को बदतर बनाने का भी आरोप लगाया।

जब भी निर्दोष मारे जाते है तो भाजपा को मिलता है फायदा

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, भाजपा को तब ही फायदा होता है, जब कश्मीर में निर्दोष लोग मारे जाते हैं, क्योंकि वे देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ एक कहानी चलाते हैं और कश्मीरियों को खलनायक की तरह पेश करते हैं।

महबूबा मुफ्ती का ऐलान, हमारा हिस्सा लद्दाख

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, लद्दाख हमारा हिस्सा है। अगर वहां के लोगों को कुछ राहत मिल सकती है तो अच्छा है। उन्होंने धारा 370 को निरस्त करने के लिए कोई समिति नहीं बनाई, फिर लद्दाख में उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन का नाटक क्यों किया जा रहा है।

यह भी पढ़े - भारत जोड़ो यात्रा का जम्मू कश्मीर उपराज्यपाल करेंगे सहयोग, फारुख़ और महबूबा होंगे यात्रा में शामिल : वेणुगोपाल