23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol-Diesel Price Hike: देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा

Petrol Diesel Rates: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price Hike

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े (Photo Source- Patrika)

Today Petrol-Diesel Price: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। शनिवार को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। लगातार महंगे होते पेट्रोल-डीजल से आम जनता की परेशानी और चिंता बढ़ती जा रही है।

दिल्ली समेत 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से दिल्ली समेत देश के चार प्रमुख महानगरों के दामों फिर बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपए और डीजल 92.49 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 110.64 रुपए और डीजल 97.02 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 108.49 रुपए और डीजल 95.02 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 105.31 रुपए और डीजल 96.98 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों से आम लोगों पर महंगाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।

पेट्रोल की कीमतें (23 मई 2026)

शहरकीमत (₹/लीटर)बढ़ोतरी
दिल्ली99.51+0.87
कोलकाता110.64+0.94
मुंबई108.49+0.90
चेन्नई105.31+0.82

डीजल की कीमतें (23 मई 2026)

शहरकीमत (₹/लीटर)बढ़ोतरी
दिल्ली92.49+0.91
कोलकाता97.02+0.95
मुंबई95.02+0.94
चेन्नई96.98+0.87

क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में जारी तेजी और तेल कंपनियों पर बढ़ते लागत दबाव के चलते ईंधन कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल महंगे होने से परिवहन खर्च बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिसका असर आने वाले समय में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। वहीं, राज्यों में लगने वाले अलग-अलग वैट और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज के कारण हर राज्य में ईंधन के दाम अलग-अलग देखने को मिल सकते हैं।

मई में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 19 मई को भी तेल कंपनियों ने कीमतों में इजाफा करते हुए पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया था। इस तरह देखा जाए तो पेट्रोल-डीजल पिछले 10 दिनों में लगभग 5 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।