
Petrol Diesel Prices
Petrol Diesel Prices: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर रहा।
वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमरीकी क्रूड 1.15 प्रतिशत उबलकर 91.20 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड तेजी के साथ 93.93 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपए और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर
यह भी पढ़ें- Plane Crash In Brazil: ब्राजील के अमेजन में प्लेन क्रैश, 14 लोगों की मौत, देखें वीडियो
Published on:
17 Sept 2023 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
