Philippines President on Pahalgam Attack: भारत दौरे पर आए फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड (Philippines President India Visit) आर. मार्कोस जूनियर ने इस साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack 2025)) में हुए आतंकी हमले (Marcos Condemns Terrorism) की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं। राष्ट्रपति मार्कोस ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं भारत के लिए एकजुटता और समर्थन का संदेश लाया हूं। पहलगाम में हुआ हमला दुखद था, और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में हम साथ हैं।"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर समर्थन देने (Anti-terror Support to India) के लिए राष्ट्रपति मार्कोस और फिलीपींस सरकार (India Philippines Relations) का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “हम राष्ट्रपति मार्कोस द्वारा पहलगाम हमले की निंदा करने और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े होने की सराहना करते हैं।”