10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: मदुरै एयरपोर्ट को मिला अंतरराष्ट्रीय दर्जा, जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी

कैबिनेट की बड़ी सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। केंद्र सरकार ने मदुरै के एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मंजूरी दी है। इसके अलावा जल जीवन मिशन को अब 2028 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Mar 10, 2026

pm modi

केंद्रीय कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: फोटो में पीएम मोदी (इमेज सोर्स: ANI)

केंद्र सरकार के 5 अहम निर्णय: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस बार सरकार ने कई अहम फैसले लिए। बैठक में तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने की मंजूरी दी गई, जिससे दक्षिण भारत की हवाई सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी। इसी के साथ, पेयजल पहुंचाने वाली प्रमुख योजना जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ा दिया गया है।

ब्रीफिंग के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने कुल 8.69 लाख करोड़ रुपये के बड़े प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी है। इन फैसलों के साथ सरकार ने साफ संदेश दिया है कि विकास की रफ्तार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार आने वाले वर्षों में और तेज होने वाला है।

केंद्रीय कैबिनेट के 5 बड़े फैसले:

पहला: कैबिनेट ने दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने वाली 31.42 किमी लंबी नई ग्रीनफील्ड सड़क बनाने के लिए 3,630.77 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। बता दें इस सड़क में 11 किमी का एलीवेटेड हिस्सा सबसे महत्वपूर्ण होगा। इसके बन जाने से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोगों को जेवर एयरपोर्ट तक तेज और आसान पहुंच मिलेगी।

दूसरा: पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों में रेलवे की दो नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। इन प्रोजेक्ट्स की वजह से रेलवे नेटवर्क करीब 192 किमी और बढ़ जाएगा। लगभग 4,474 करोड़ रुपये में बनने वाले ये दोनों प्रोजेक्ट- सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन और संतरागाछी-खड़गपुर चौथी लाइन—साल 2030–31 तक पूरे हो जाएंगे।

इन लाइनों के बनने से ट्रेन चलाने की क्षमता बढ़ेगी, रेल संचालन और समयपालन बेहतर होगा, और यात्रियों व माल ढुलाई दोनों को फायदा मिलेगा। इससे लगभग 14.7 लाख की आबादी वाले 5,652 गांवों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके साथ ही बोलपुर-शांतिनिकेतन, तारापीठ और भीमबांध वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों तक पहुंच भी आसान होगी। यह कोयला, सीमेंट, लोहा-स्टील और अनाज जैसे जरूरी सामान की ढुलाई को भी तेज और सुचारू बनाएगा।

तीसरा: सरकार ने अपने बड़े प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी दे दी है। इस दूसरे चरण का लक्ष्य है कि दिसंबर 2028 तक देश के 12.6 करोड़ ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन देना है। इसके लिए बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।

चौथा: सड़क नेटवर्क को और बेहतर बनाने के लिए बदनावर–थांदला–तिमरवानी (NH 752D) NH 752D को 4-लेन बनाने की मंजूरी मिली है। साथ ही जेवर एयरपोर्ट को नोएडा-फरीदाबाद से जोड़ने वाली एलीवेटेड रोड के निर्माण की भी अनुमति दी गई है, जिससे यात्रा और आसान हो जाएगी।

पांचवां: तमिलनाडु के ऐतिहासिक शहर मदुरै के एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी मिली है। बता दें यह शहर संस्कृति और धार्मिक स्थलों के लिए मशहूर है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से विदेशी पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को यहां आना और आसान होगा। इससे स्थानीय व्यापार भी बढ़ेगा और एक्सपोर्ट को मजबूती मिलेगी।

सरकार ने बताया कि मदुरै का एयरपोर्ट राज्य के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण हवाई अड्डों में से है, जो दक्षिणी तमिलनाडु के लिए मुख्य गेटवे की तरह काम करता है। इंटरनेशनल स्टेटस मिलने से इस क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक विकास की गति तेज होगी। सरकार का लक्ष्य 2047 तक देश में कुल 350 हवाई अड्डे बनाने का है।