10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM-CM की सीटें खाली नहीं…बेगूसराय में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

अमित शाह ने कहा- बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव में कई युवाओं को टिकट दिए हैं, लेकिन राजद और कांग्रेस ने नहीं, क्योंकि लालू जी अपने बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Oct 29, 2025

अमित शाह ने रैली को संबोधित किया (Photo-X BJP)

Bihar Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बेगूसराय में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में सीएम पद को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने वंशावाद को लेकर भी राजद-कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने लालू और सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- लालू अपने बेटे को सीएम और सोनिया अपने बेटे को पीएम बनाना चाहती हैं। 

CM-PM की सीटें खाली नहीं- अमित शाह

अमित शाह ने कहा- बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव में कई युवाओं को टिकट दिए हैं, लेकिन राजद और कांग्रेस ने नहीं, क्योंकि लालू जी अपने बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। उन्होंने विपक्षी नेतृत्व का मजाक उड़ाते हुए कहा- मैं सोनिया गांधी और लालू प्रसाद से यह कहना चाहता हूं- बिहार में ना सीएम पद खाली है, दिल्ली में ना पीएम पद खाली है। आपके बेटों का नंबर नहीं लगने वाला है'।

शाह के बयान के क्या मायने

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे है कि बिहार में एनडीए नीतीश कुमार को ही सीएम बनाएगी। दरअसल, महागठबंधन की तरफ से एनडीए पर सीएम फेस को लेकर दबाव बढ़ाया जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार में जब पीएम नरेंद्र मोदी जब प्रदेश में चुनावी रैली करेंगे तब और पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

राहुल ने निकाली थी घुसपैठिया बचाओ यात्रा

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर बिहार की मतदाता सूची में घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा डेढ़ महीने पहले यहां आए थे। अब एक महीने बाद वह आज फिर आए हैं। जब वह पहले आए थे, तो उन्होंने 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' निकाली थी।

इस दौरान उन्होंने कहा- आज मैं बेगूसराय के लोगों और भगवान परशुराम के अनुयायियों से पूछने आया हूं,  क्या बिहार की मतदाता सूची में बांग्लादेशी घुसपैठियों का नाम होना चाहिए? लालू (यादव) और राहुल (गांधी) दोनों बांग्लादेशी घुसपैठियों के संरक्षक बन गए हैं। लेकिन आज मैं आपसे वादा करता हूं कि हमारे चारों उम्मीदवार उनकी पहचान करेंगे और बिहार की धरती से हर एक घुसपैठिए को बाहर निकाल देंगे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग