
PM is running away from Rahul Gandhi and Mallikarjun Kharge's questions: KC Venugopal
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने लोकसभा में अदाणी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कई सवाल किए है। इसके साथ ही राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए अदाणी के मुद्दे पर सवाल किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने लोकसभा व राज्यसभा में विपक्ष के द्वारा उठाए गए कई सवालों का जवाब देते हुए निशाना साधा। हालांकि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अदाणी के मुद्दे पर कुछ भी नहीं बोला। इसको लेकर काग्रेस लगातार प्रधानमंत्री को आड़े हाथों ले रही है।
आज न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कांग्रेस सांसद केसी वेणूगोपाल ने कहा किराहुल गांधी ने लोकसभा और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में बहुत स्पष्ट रूप से सवाल प्रश्न पूछा। प्रधानमंत्री इन सवालों से भाग रहे हैं, लेकिन पीएम ने जवाब देने के बजाय कांग्रेस को गाली दी, इस मुद्दे से भागने के लिए ऐसा किया। लोगों को जवाब चाहिए कि अडानी के विकास में सरकार का हाथ है या नहीं।
कांग्रेस लगातार अदाणी के मुद्दे पर PM पर साध रही निशाना
आज कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए एक बार फिर अदाणी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'A फॉर...'। इसके साथ एक सेब की फोटो शेयर की जिसमें अदाणी का स्टीकर लगा हुआ है। और उसी फोटो में सवाल किया गया है "मोदी जी A फॉर?"। इसके पहले राहुल गांधी ने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाने के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री के जादू ने 2014 में 609वें रैंक वाले अडानी को दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बना दिया। राजनीति और व्यापार के ऐसे रिश्ते से ‘मित्र’ का बिजनेस कैसे बढ़ाएं, इसमें मोदी जी को ‘गोल्ड मेडल’मिलना चाहिए।"
देश-विरोधी नीतियों के खिलाफ चला रहे घर-घर अभियान : वेणुगोपाल
केसी वेणुगोपाल ने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि "हम भारत जोड़ो यात्रा के संदेश फैलाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत घर-घर जाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी और समाज विभाजन रहेगा। हम भाजपा सरकार की देश-विरोधी नीतियों के खिलाफ घर-घर अभियान चला रहे हैं।"
Published on:
12 Feb 2023 02:11 pm
