26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jandhan Account: तीन दिन के अंदर कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा जनधन अकाउंट

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक में खाता खुलवाने वाले लोगों को अगले तीन दिनों के अंदर केवाईसी अपडेट करानी आवश्यक है वरना उनका अकाउंट बंद हो सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Sep 28, 2025

PM Jandhan Yojna

प्रधानमंत्री जन धन योजना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अगर आपका भी किसी बैंक में जनधन खाता है तो तीन दिनों के अंदर उसकी केवाईसी पूरी कर ले वरना आपका अकाउंट बंद हो जाएगा। प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) को 10 साल पूरे हो गए चुके है और नियमों के अनुसार 10 साल बाद केवाईसी अपडेट करना आवश्यक है। इसके लिए सरकार ने 30 सितंबर आखिरी तारीख तय की है, जिसका मतलब है कि अब खाता धारकों के पास केवाईसी अपडेट करने के लिए सिर्फ तीन दिन का समय है। अगर इन तीन दिनों में री-केवाईसी न होने पर बैंक आपके खाते को बंद कर सकता है जिसके चलते आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है री-केवाईसी कराने की प्रकिया।

री-केवाईसी क्या है और क्यों जरूरी

बैंक में अपने नाम, पता और फोटो जैसी पुरानी जानकारी को अपडेट करना री-केवाईसी कहलाता है। यह खाता धारकों को धोखाधड़ी से बचाती है और बैंकिंग सर्विस में भी सहायता प्रदान करती है। तीन दिनों के अंदर इसे अपडेट न कराने पर आपका अकाउंट बंद हो सकता है।

किसे करवानी है री-केवाईसी

साल 2014 -2015 में खोले गए जनधन खातों को यह री-केवाईसी करवानी होगी। इन जनधन खातों की केवाईसी वैधता सिर्फ 10 साल की होती है ऐसे में 2025 में यानी इस साल 2014-15 में खोले गए खातों की वैधता समाप्त हो जाएगी। ऐसे में अकाउंट को पहले की तरह जारी रखने के लिए 30 सितंबर तक केवाईसी कराना आवश्यक है।

बैंकों ने कैसे लोगों तक पहुंचाई जानकारी

खाता धारकों के साथ साथ बैंक भी लोगों के री-केवाईसी कराने को लेकर जागरुक है। इसके लिए सरकारी बैंक ने 1 जुलाई से 30 सितंबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर पूरे देश में कैंपों का आयोजन किया है। बैंक न सिर्फ लोगों को जागरूक कर रहा है बल्कि इस कैंप में कार्यरत लोग लोगों के घरों तक जाकर उनकी री-केवाईसी कर रहे है। अब तक एक लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों में कैंप लगा लाखों लोगों की री-केवाईसी की जा चुकी है।

30 सितंबर तक री-केवाईसी न हुई तो क्या

30 सितंबर जनधन खातों की रि -केवाईसी कराने के लिए आखिरी तारीख तय की गई है। अगर इन दिन तक कोई खाता धारक री-केवाईसी नहीं करवाता है तो पूरी संभावना है कि उसका अकाउंट निष्क्रिय कर दिया जाएगा। ऐसा होने पर खाता धारक किसी तरह की लेन-देन की प्रकिया नहीं कर पाएगा।

कौन खोल सकता है जनधन अकाउंट और इसके क्या लाभ

जिन लोगों का किसी अन्य बैंक में खाता नहीं है वह किसी भी बैंक शाखा में यह खाता खुलवा सकते है। इस खाते में धारक को कई फायदे मिलते है, जैसे कि यह अकाउंट जीरो बैलेंस पर शुरु किया जा सकता है। इस खाते को खोलने पर मुफ्त में रुपे कार्ड भी मिलता है। इस कार्ड के साथ धारक को 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर भी मिलता है। धारक इस खाते पर 10,000 रुपए तक का ओवरड्राफ्ट (उधार) भी ले सकते हैं। इस खाते के जरिए सरकारी योजनाओं के पैसे सीधे आपके खाते में आते है और बचत पर ब्याज भी मिलता है।

कैसे खोल सकते है यह खाता

जनधन खाता खोलने के लिए व्यक्ति के पास आधार कार्ड या फिर वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य कोई सरकारी ID होनी आवश्यक है। इसके अलावा बिजली बिल और राशन कार्ड से भी यह खाता खुलवाया जा सकता है। आपको यह डॉक्यूमेंट और 2 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आपको किसी बैंक, पोस्ट ऑफिस या फिर किसी बैंक मित्र के पास जाना है और फॉर्म भरा कर खाता खुलवा लेना है। इसके अलावा आप ऑनलाइन भी यह खाता खोल सकते है।