1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम किसान सम्मान निधि पर नया अपडेट, इस डेट को आ सकती 2000 रुपए की 13वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13वीं किस्त आने वाली है। संभावना है कि, इस डेट को किसानों के बैक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाए। पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

2 min read
Google source verification
pm_kisan_samman_nidhi.jpg

पीएम किसान सम्मान निधि पर नया अपडेट, इस डेट को आ सकती 2000 रुपए की 13वीं किस्त

PM Kisan Yojana 13th Installment प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) योजना की 13वीं किस्त पर एक नया अपडेट आया है। 12 किस्त जारी होने के बाद सभी लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि, होली से पहले यह किस्त जारी की जा सकती है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि, पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को अगली किस्त जारी कर सकते हैं। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बजट सत्र पहले चरण में संसद में कहा था कि, योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या 2019 की शुरुआत में 3.16 करोड़ से बढ़कर 2022 के मध्य में 10.45 करोड़ हो गई है। 13वीं किस्त प्राप्त करने के लिए सभी पीएम किसान लाभार्थियों को अपना खाता ईकेवाईसी अपडेट करना जरूरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2019 में लॉन्च की गई थी। 17 अक्टूबर 2022 को 12वीं किस्त जारी की गई थी। तब 16,000 करोड़ रुपए जारी किए गए।

PM-KISAN योजना की सूची में इस तरीके से चेक करें अपना नाम

अगर आपको यह संशय है कि, PM-KISAN योजना की सूची आपक नाम है या नहीं तो परेशान न हों। इसे चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। यहां भारत के मानचित्र के ऊपर पीले रंग के टैब डैशबोर्ड पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा। इसमें अपने राज्य, जिला, उप-जिला और गांव का चयन करें। शो बटन पर क्लिक करें।

पीएम किसान की किस्त खाते में आई या नहीं ऐसे चेक करें

पीएम किसान की किस्त आपके खाते में जमा हुई है या नहीं। यह जानने के लिए बस यह काम करना होगा। पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। दाएं कोने पर, ‘लाभार्थी स्थिति’ टैब पर क्लिक करें, नया पेज खुल जाएगा। आधार संख्या, बैंक खाता संख्या में से कोई एक विकल्प चयन करें। बस डिटेल आ जाएगी। और यह जानकारी हो जाएगी आपके बैंक खाते में राशि जमा हुई है या नहीं।

सालभर में किसानों को मिलते हैं 6000 रुपए

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल तीन किस्‍त जारी करती है। यह किस्त 2000 हजार रुपए की होती है। और साल में तीन बार किसानों के बैंक खाते में जमा की जाती है। इस हिसाब से किसानों को केंद्र सरकार इस योजना के तहत सालाना 6000 रुपए की राशि देती है। इस साल की तीसरी और पीएम किसान योजना की 13वीं किस्‍त अभी आनी बाकी है।

यह भी पढ़े - रसोई गैस पर जल्द मिलेगी सब्सिडी, पेट्रोलियम मंत्री बोले अगर यह शर्त पूरी हुई तो

Story Loader