29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत में मस्क नहीं थे शामिल, सरकार ने किया दावे का खंडन

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। अमेरिकी मीडिया ने दावा किया कि बिज़नेसमैन एलन मस्क भी इस फोन कॉल का हिस्सा रहे, लेकिन अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस दावे पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 29, 2026

Was Elon Musk part of phone call between PM Narendra Modi and Donald Trump?

Was Elon Musk part of phone call between PM Narendra Modi and Donald Trump?

भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कुछ दिन पहले एक बार फिर फोन पर बात की। दोनों के बीच ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War), इसकी वजह से मिडिल ईस्ट (Middle East) में चल रहे गंभीर हालात और होर्मुज स्ट्रेट (Strait Of Hormuz) जैसे विषयों पर बातचीत हुई। इस फोन कॉल के बाद अमेरिकी मीडिया ने दावा किया कि बिज़नेसमैन और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) भी पीएम मोदी और ट्रंप की इस फोन कॉल का हिस्सा रहे। अमेरिकी मीडिया के दावे पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

ट्रंप नहीं थे फोन कॉल का हिस्सा

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी मीडिया के दावे को गलत बताते हुए साफ कर दिया है कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत में मस्क शामिल नहीं थे। इससे पहले व्हाइट हाउस ने भी ट्रंप के इस फोन कॉल का हिस्सा होने की पुष्टि नहीं की थी। हालांकि व्हाइट हाउस ने अमेरिकी मीडिया के इस दावे का खंडन भी नहीं किया था।

ट्रंप ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप समय-समय पर पीएम मोदी की तारीफ करते हैं। वह पीएम मोदी को एक महान नेता और अपना ख़ास दोस्त बताते हैं। दोनों के बीच कुछ दिन पहले हुई फोन कॉल के बाद ट्रंप ने भारत और अमेरिका के संबंधों और पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए कहा, "भारत के साथ हमारे बेहतरीन संबंध आगे चलकर और भी मजबूत होंगे। पीएम मोदी और मैं दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं। ज़्यादातर लोगों के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता।" ट्रंप के इस बयान को भारत में अमेरिकी दूतावास (US Embassy In India) के आधिकारिक अकाउंट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने फोन कॉल को बताया प्रोडक्टिव

कुछ दिन पहले पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई फोन कॉल को व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट (Karoline Leavitt) ने काफी प्रोडक्टिव बताया। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच काफी अच्छे संबंध हैं और दोनों अच्छे दोस्त हैं।