20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM-Kisan Yojna: इंतजार खत्म, आज किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment: किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2026 शनिवार को केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Jun 20, 2026

PM Kisan Yojana Installment News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। (फाइल फोटो:पत्रिका)

PM Kisan Yojana installment : देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त शनिवार को जारी करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2026 शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से इस योजना की अगली किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके खाते में जाएगी। इस घोषणा के बाद किसानों में उत्साह का माहौल है। सभी लाभार्थी अपना नाम और स्टेटस सूची में जांच कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) में बड़ा कार्यक्रम

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करोड़ों किसानों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे और एक क्लिक के जरिए सभी पात्र किसानों के खातों में सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे। ध्यान रहे कि पिछली किस्त में भी बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिला था, जिससे योजना की व्यापक पहुंच का अंदाजा लगाया जा सकता है।

खाते में पैसे आने में दिक्कत हो तो क्या करें

जिन किसानों के खाते में पैसे आने में कोई दिक्कत आ रही है, उन्हें इन बातों के बारे में ध्यान रखना होगा: ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा होना जरूरी है। बैंक एकाउंट का आधार सीडेड और ​एक्टिव होना जरूरी है।

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की ओर से किसानों की वित्तीय सहायता के लिए चलाई जा रही एक केंद्रीय योजना है, इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर ट्रांसफर की जाती है। इसका मुख्य लक्ष्य देश के सभी भूमि धारक किसान परिवारों को आय सहायता प्रदान करना है ताकि वे कृषि से जुड़े खर्चों ( बीज, खाद और उपकरण) और अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा कर सकें।