13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विशाखापट्टनम में पीएम मोदी ने किया योग, कहा- ‘वो दिन बार-बार याद आता है, जब…’

आज पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में नौसेना के जवानों और लोगों के साथ योग किया। चिनाब रेल ब्रिज पर भी योग सत्र आयोजित किया।

2 min read
Google source verification
PM Modi Yoga(Photo:IANS)

PM Modi Yoga(Photo:IANS)

आज यानी 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Yoga, International Yoga Day) देश और दुनिया भर में मनाया जा रहा है। आज पीएम मोदी (PM Modi) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में नौसेना के जवानों और लोगों के साथ योग किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं बीते एक दशक में योग की यात्रा को जब देखता हूं, तो बहुत कुछ याद आता है। वह दिन जब UN (United Nation) में भारत ने योग को लेकर प्रस्ताव रखा था। तब कम से कम 175 देश हमारे साथ आए थे। दुनिया में ऐसा समर्थन सामान्य घटना नहीं है। यह मानवता के लिए दुनिया का सामूहिक प्रस्ताव था। आज योग करोड़ो लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है।

यह भी पढ़ें: योग इकोनॉमी की नई इंडस्ट्री बन चुकी है, 7 लाख करोड़ की है अर्थव्यवस्था

देश के अलग-अलग हिस्सों में केंद्रीय मंत्री व नेताओं ने किया योग

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हरियाणा के फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सत्र का नेतृत्व किया। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पुणें में योग सत्र में भाग लिया। जापान में भारत के दूतावास ने टोक्यो में भव्य योग समारोह का आयोजन किया। जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के जोधपुर में योगा किया। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिला प्रशासन ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज, चिनाब रेल ब्रिज पर योग सत्र आयोजित किया। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

योग विश्व के स्वास्थ्य की चिंता करता है

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का पुरातन योग आज विश्व के स्वास्थ्य की चिंता करता है। योग दिवस पर आज हम विश्व को संदेश दे रहे हैं कि भारत के पास ताकत है, भारत एक प्रकार से पूरे विश्व को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक इंजन ऑफ ग्रोथ बना है।

योग दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बहुत-बहुत शभकामनाएं। आज संपूर्ण विश्व के अंदर योग समाज के हर व्यक्ति का दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। योग व्यक्ति के मन, शरीर को संतुलन के साथ अवसाद, तनाव को भी खत्म करता है और जीवन में आने वाले चुनौतियों से लड़ने के लिए ऊर्जा भी देता है।


बड़ी खबरें

View All

बिहार चुनाव

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग