
PM Modi in Kargil on Diwali
PM Modi in Kargil on Diwali: देशभर में आज दिवाली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए करगिल पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी पिछले आठ साल से जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाते आ रहे हैं। साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से मोदी दिवाली मनाने के लिए विभिन्न सैन्य केंद्रों का दौरा करते रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी करगिल पहुंच गए हैं, जहां वह सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह देशवासियों को दीपावली की बधाई दी है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य को लेकर ईश्वर से कामना की है।
पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के कारगिल के द्रास सेक्टर पहुंच गए है। यहां वे वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। इससे पहले उन्होंने इस तरह से सीमा के अलग-अलग इलाकों में आर्मी के साथ दिवाली मनाई थी। प्रधानमंत्री पिछले आठ साल से जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाते आ रहे है। साल 2014 में ये रिवायत तब शुरू हुई जब मोदी ने पीएम पद संभाला। एक दिन पहले छोटी दिवाली के दिन वे अयोध्या गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सुबह देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली चमक और प्रकाश से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली मनाएंगे।
साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से मोदी दिवाली मनाने के लिए विभिन्न सैन्य केंद्रों का दौरा करते रहे हैं। दिवाली के मौके पर पीएम मोदी अक्सर जवानों के साथ मनाते हैं। वह बार्डर के अलग-अलग इलाके में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं। साल 2014 में पीएम पद संभालने के बाद पीएम मोदी की ये पहली दिवाली थी। पहली बार पीएम सियाचिन गए थे। सबसे दुर्गम पोस्टों में एक सियाचिन है जहां पर तापमान -30 डिग्री तक चला जाता है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या में जले 15.76 लाख दीये, PM मोदी बोले- भगवान राम विश्व के लिए ज्योतिपुंज
इसके बाद 2015 में पाकिस्तान की सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। 2016 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई। वहीं, 2017 में जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा गए थे। पीएम मोदी 2018 में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आइटीबीपी के साथ दिवाली मनाई। 2019 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तो 2020 में राजस्थान के जैसलमेर में दिवाली मनाई। बीते साल 2021 में उन्होंने सबसे संवेदनशील इलाके यानी जम्मू कश्मीर के नौशेरा पहुंचे।
Published on:
24 Oct 2022 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
