
Petrol and Diesel Price Today : विधानसभा चुनाव का असर कहें या फिर लोकसभा चुनाव की तैयारी। आम आदमी को राहत देने के बाद दिपावली से पहले केंद्र सरकार 3 से 5 रुपए तक प्रति लीटर कटौती कर सकती है। विधानसभा चुनाव भी नवंबर और दिसंबर में हैं ओर दीपावली 2023 भी इस बार 12 नंवबर को है। इस बारे में जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज की रिपोर्ट जारी की है। LPG की कीमत में कमी से 33 करोड़ परिवारों को सीधा ही फायदा पहुंचा है।
विधानसभा चुनाव
केंद्र सरकार जिस समय डीजल और पेट्रोल में प्रति लीटर कमी की घोषणा करेगी। उस समय चुनाव का एलान हो चुका होगा। चुनावी दंगल अपने पूरे चरम पर होगी। ऐसे में मोदी सरकार दीपावली के तोहफे के तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी का एलान कर सकती है। इस साल मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित दो अन्य राज्यों में चुनाव हैं। सरकार वैट में कटौती कर यह लाभ पहुंचाएगी।
तेल कंपनियों की हुई बंपर कमाई
वैट के अलावा सरकार कंपनियों को अपनी कीमत कम करने के लिए भी प्रेरित कर सकती है। इस वित्त वर्ष में तेल कंपनियों ने बंपर कमाई की है। ओएमसी ब्रेक-ईवन ब्रेंट कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से काफी कम है। ऐसे में कंपनियों को कीमत कम करने से कोई नुकसान नहीं होने जा रहा है।
Published on:
6 Sep 2023, 3:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.