13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी बोले- सनातन पर बयान का सख्ती से दें जवाब

India or Bharat Issue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सनातन धर्म को लेकर खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने अपने मंत्रियों को दो बड़े संदेश दिए। पीएम मोदी ने NDA के मंत्रियों से कहा कि सनातन धर्म पर उदयनिधि के बयान का सही से (तथ्यों के साथ) जवाब दिया जाए।

2 min read
Google source verification
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

India or Bharat Issue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सनातन धर्म को लेकर खुद मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अपने मंत्रियों को दो बड़े संदेश दिए। पीएम मोदी ने NDA के मंत्रियों से कहा कि सनातन धर्म पर उदयनिधि के बयान का सही से (तथ्यों के साथ) जवाब दिया जाए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारत और इंडिया विवाद पर मंत्रियों को कुछ न बोलने की हिदायत दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही अपने मंत्रियों से कहा कि अधिकृत व्यक्ति के अलावा कोई भी मंत्री जी-20 की बैठक पर न बोले।


सनातन धर्म को लेकर भी बयान

पीएम मोदी की इन टिप्पणियों से साफ हो गया कि सनातन धर्म पर उदयनिधि के बयान को बीजेपी बड़ा मुद्दा बनाने के मूड में है। दरअसल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने एक कार्यक्रम में सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, डेंगू और मलेरिया से करते हुए इसे खत्म किए जाने की बात कही थी। इसपर बीजेपी के साथ-साथ धर्म गुरुओं ने भी उदयनिधि को घेरा हुआ है।

भारत और इंडिया मामले पर मंत्रियों को दी हिदायत

भारत की अध्यक्षता में 9 से 10 सितंबर तक दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन सहित दुनिया भर के कई राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे। 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जी-20 रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। इसके निमंत्रण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' के तौर पर संबोधित किया गया है। विपक्षी दलों ने 'प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' लिखे जाने पर आपत्ति जताई है। उनका दावा है कि केंद्र सरकार विपक्षी गठबंधन इंडिया से डरकर देश का नाम बदलने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज, बिहार-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट