14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागालैंड के दीमापुर में पीएम मोदी बोले – जनता नहीं करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था सरकार का पैसा

PM Modi Dimapur Nagaland Election Rally मेघालय में 60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। तो पीएम नरेंद्र मोदी ने आज नागालैंड के दीमापुर में चुनावी रैली की। और कांग्रेस की पोल खोली। मोदी ने कहाकि, NDA सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र पर आगे बढ़ रही है।

2 min read
Google source verification
pm_modi_1.png

नागालैंड के दीमापुर में पीएम मोदी बोले— जनता नहीं करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था सरकार का पैसा

नागालैंड के दीमापुर के चुमुकेदिमा में सार्वजनिक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड की जनता को कांग्रेस की सच्चाई दिखाते हुए कहाकि, नॉर्थ ईस्ट के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पॉलिसी रही है-वोट पाओ और भूल जाओ। कांग्रेस के दिल्ली के नेता नागालैंड की तरफ देखते तक नहीं है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकारों ने अपनी राजनीति में नागालैंड की स्थिरता और समृद्धि को कभी भी महत्व नहीं दिया। पीएम मोदी ने कहा कि, नागालैंड की सांस्कृतिक विविधता से मैं हमेशा प्रभावित रहा हूं। नागालैंड में विकास और विश्वास की लहर चल रही है। यहां BJP-NDPP सरकार के लिए इतना समर्थन आज इसलिए है क्योंकि हम नॉर्थ ईस्ट के तेज विकास का संकल्प लेकर दिन-रात काम कर रहे हैं। नागालैंड की जनता से एक राज शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था।

नागालैंड विधानसभा के लिए 27 फरवरी को होगी वोटिंग

नागालैंड विधानसभा की 60 सीटें है। पर भारतीय जनता पार्टी को एक सीट पर निर्विरोध जीत हासिल हुई है। तो नागालैंड राज्‍य में 27 फरवरी को 59 सीटों के लिए वोटिंग होगी। नगालैंड में कुल 13.09 लाख मतदाता हैं। नागालैंड विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त होगा और उस अवधि से पहले नई विधानसभा का गठन किया जाना है। नागालैंड विधानसभा की मतगणना 2 मार्च को होगी। नागालैंड में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन चुनाव लड़ रहा है।

दिल्ली से लेकर दिमापुर तक परिवारवाद

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहाकि, कांग्रेस ने नागालैंड की सरकार को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाया। दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है। कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था।

ATM नहीं बल्कि हमारे लिए हैं 'अष्ट लक्ष्मी'

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आगे कहाकि, केंद्र सरकार आज नागालैंड के हजारों परिवारों को मुफ्त राशन दे रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हम पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को कांग्रेस की तरह ATM नहीं बल्कि हमारे लिए तो ये 'अष्ट लक्ष्मी' हैं।

नागालैंड में हिंसा की घटनाओं में 75 फीसद की आई कमी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहाकि, नागालैंड के लिए हमारा मंत्र शांति, प्रगति और समृद्धि रहा है। इसलिए लोग BJP-NDPP पर भरोसा करते हैं। पिछले कुछ साल में कई युवाओं ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। पिछले 9 साल में नागालैंड में हिंसा की घटनाओं में लगभग 75 फीसद की कमी आई है।

यह भी पढ़े - नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में कुल 2.28 लाख नए वोटर जुड़े : मुख्य चुनाव आयुक्त