5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 लाख लोगों को नौकरी देने के लिए PM मोदी ने रोजगार मेले का किया शुभारंभ, युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लाख युवाओं को नौकरी देने के लिए रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर 50 केंद्रीय मंत्रियों ने अलग-अलग स्थानों पर 75 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे। इस दौरान PM मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए युवाओं के कौशल विकास पर जोर दिया।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Oct 22, 2022

pm-modi-launches-employment-fair-to-provide-jobs-to-10-lakh-people-emphasizes-on-skill-development-of-youth.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार यानी आज 10 लाख लोगों को नौकरी देने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर PM मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि "आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन हैं। बीते 8 सालों में देश में रोजगार व स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है आज उसमें एक और कड़ी जुड़ी रही है ये कड़ी रोजगार मेले की है। विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे नवीन आविष्कारों,उद्यमी , किसानों और उत्पादन से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है।"

इसके साथ ही PM मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। 7 से 8 साल के अंदर भारत की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर से 5वें नंबर तक पहुंच गई है। इसके अलावा PM मोदी ने युवाओं के कौशल विकास पर जोर दिया।

युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया अभियान ने देश के युवाओं के सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित किया है। साल 2014 तक जहां देश में कुछ 100 ही स्टार्टअप थे, वहीं आज इनकी संख्या 80 हजार से अधिक हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज हमारा सबसे अधिक बल युवाओं के कौशल विकास पर है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देश के उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से युवाओं को ट्रेनिंग देने की एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है।

भाजपा के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुरुग्राम में दिया अपॉइंटमेंट लेटर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा गुरुग्राम में रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। ये कोई छोटी बात नहीं है। हमने 1 साल में निर्यात में 31% की बढ़ोतरी है। आज भारत लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला देश बन गया है।

चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया अपॉइंटमेंट लेटर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चंडीगढ़ में रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि "जिन अंग्रेजों ने हमारे ऊपर 200 साल राज किया, हमने उन अंग्रेजों को कोविड के समय में दुनिया की 5वीं नंबर की अर्थव्यवस्था से हटाकर भारत को 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है। ये बदलते भारत की तस्वीर है।"