PM Modi Letter: चुनाव की तारीखों के ऐलान से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक लेटर के जरिए देश के नाम संदेश जारी किया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे और आपके संबंधों को एक दशक पूरा हो गया है। आपका समर्थन हमें लगातार मिलता रहेगा, ऐसा मुझे विश्वास है। राष्ट्र निर्माण के लिए हम लगातार मेहनत करते रहेंगे, ये मोदी की गारंटी है”।