
अगरतला में पीएम मोदी बोले, त्रिपुरा जनता को चाहिए सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार
PM Modi Agartala rally त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 16 फरवरी को वोटिंग पड़ेगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद आज सोमवार को त्रिपुरा के अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, इस चुनाव में मुझे जहां भी जाने का अवसर मिला है, मैंने देखा है कि फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाने का मन त्रिपुरा के लोगों ने बना लिया है। डबल इंजन की सरकार के लिए आपका समर्थन देखकर मेरी खुशी भी डबल हो गई है। आज भाजपा के पक्ष में माहौल इसलिए है क्योंकि त्रिपुरा के लोगों को विकास आंखों के सामने दिख रहा है। त्रिपुरा में आज कोई ऐसा परिवार नहीं है जिसकी भाजपा सरकार ने आगे बढ़कर सेवा न की हो। पीएम मोदी ने आगे कहाकि, त्रिपुरा के युवाओं, माता-बहनों ने चंदा की कंपनी वालों को फिर से 'रेड कार्ड' दिखा दिया है। त्रिपुरा के लोगों ने ऐलान कर दिया है, उन्हें सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार चाहिए।
2 मार्च को होगी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की मतगणना
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 60 विधानसभा क्षेत्रों में 16 फरवरी को वोटिंग पड़ेगी। कुल मिलाकर 28,13,478 मतदाता आगामी चुनाव में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की मतगणना 2 मार्च को की जाएगी।
विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था का राज
त्रिपुरा के अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में 12 फरवरी को एक जनसभा में गर्जते हुए पीएम मोदी ने कहाकि, विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था का राज। वामपंथी शासन ने त्रिपुरा को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया था। यहां जो हाल थे उसे त्रिपुरा के लोग कभी भी भूल नहीं सकते। वामपंथियों ने त्रिपुरा के लोगों को अपना गुलाम समझ लिया था।
रेड सिग्नल हटा कर भाजपा का डबल इंजन लगाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, 30 साल तक वामपंथी यहां रहें, तब चुनाव के 2-3 महीने पहले हत्या जैसी खबरें आ रही थीं। वे समय था जब एक ही पार्टी के झंडे हर तरफ दिखते थे, किसी और को अनुमति नहीं थी और किसी ने झंडा लगया तो शाम को डंडा आया। हमने रेड सिग्नल हटा कर भाजपा का डबल इंजन लगाया है।
Updated on:
13 Feb 2023 05:13 pm
Published on:
13 Feb 2023 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
