
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) की सुरक्षा ( PM Modi Security Breach ) में बुधवार को बड़ी चूक हुई है। उनकी पंजाब के फिरोजपुर में बड़ी रैली होनी थी, लेकिन प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सड़क पर ही उनके काफिले को रोक दिया। इस बीच खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भटिंडा एयरपोर्ट ( Bhatinda Airport ) पर पंजाब के अधिकारियों से कहा है कि अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना कि मैं एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया। दरअसल ये खबर एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में पंजाब के अधिकारियों ने कही है। अधिकारियों ने बताया है कि पीएम मोदी इस घटना से खासा नाराज हैं।
पंजाब दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस तो आमने सामने हैं ही अब प्रधानमंत्री मोदी का बयान भी सामने आया है। दरअसल भटिंडा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने पंजाब के अधिकारियों को से जो कहा, उससे जाहिर होता है कि वे इस चूक को लेकर काफी नाराज हैं।
यह भी पढ़ेँः Punjab: पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक की सड़क, गृह मंत्रालय ने चन्नी सरकार से मांगी रिपोर्ट
पीएम मोदी ने पंजाब के अधिकारियों से कहा कि, अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं एयरपोर्ट जिंदा लौट पाया। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी जब बठिंडा एयरपोर्ट पर वापस लौट रहे थे, तब उन्होंने अधिकारियों को ये संदेश दिया था। उनकी इस बात से ये जाहिर होता है कि उन्होंने साफ-साफ सीएम चन्नी पर निशाना साधा था।
बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में बीजेपी का चुनावी प्रचार शुरू करने जा रहे थे। सुबह से ही फिरोजपुर में भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई थी, लेकिन ये किसी को अंदाजा नहीं था कि चंद प्रदर्शनकारियों की वजह से पीएम मोदी की रैली को ही रद्द करना पड़ जाएगा।
उधर अब केंद्र भी एक्शन में आ गया है। गृह मंत्रालय ने इसे पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक माना है और पंजाब सरकार से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्री अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा है कि मामला गंभीर है, जवाबदेही तय की जाएगी। मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता। यह देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा का मामला है।
यह भी पढ़ेँः PM Modi Punjab Rally: तेज बरसात के कारण पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द, दिल्ली लौटे
ये है मामला
पीएम मोदी बठिंडा पहुंचे थे। यहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था, लेकिन खराब रोशनी और बारिश के चलते पीएम मोदी ने सड़क मार्ग से जाने का मन बनाया। लेकिन बीच रास्ते में ही प्रदर्शनकारियों ने उनके काफीले को रोक दिया। यहां फ्लाइओवर पर 20 मिनट तक पीएम मोदी को इंतजार करना पड़ा। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया जा रहा है। इसको लेकर जहां बीजेपी प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बता रही है, वहीं कांग्रेस का कहना है कि जब हुसैनीवाला का रास्ता सड़क से जाता ही नहीं तो पीएम ने इस रास्ते क्यों चुना।
Updated on:
6 Jan 2022, 7:29 AM IST
Published on:
5 Jan 2022, 5:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.