
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस पर उनके आदर्शों, शिक्षाओं और योगदानों को सम्मान देने और संजोने के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रतिभावान युवाओं को राष्ट्र निर्माण की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने के लिए हर साल यह आयोजन किया जाता है। यह देश के सभी हिस्सों से विविध संस्कृतियों को एक मंच पर लाता है और प्रतिभागियों को 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना से जोड़ता है। महोत्सव का विषय 'विकसित युवा - विकसित भारत' है। इस मौके पर प्रतियोगिताएं भी होंगी। पीएमओ ने बताया है कि, यह महोत्सव यूथ समिट का गवाह बनेगा, जिसमें G-20 और Y-20 आयोजनों से संबंधित पांच विषयों पर पूर्ण चर्चा होगी।
राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद की जयंती प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को मनाई जाती है। स्वामी विवेकानंद ने अपनी विचारधारा से युवाओं को प्रेरित किया है। स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत 1984 में हुई थी। तात्कालिक भारत सरकार ने कहा था कि, स्वामी विवेकानंद के दर्शन, आदर्श और काम करने का तरीका भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हो सकता है।
स्वामी विवेकानंद कौन थे ?
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी सन् 1863 को बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। बाद में उनका नाम स्वामी विवेकानंद पड़ा। वे वेदांत के विख्यात और प्रभावी आध्यात्मिक गुरु भी थे।
Updated on:
10 Jan 2023 06:01 pm
Published on:
10 Jan 2023 05:59 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
