29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय विज्ञान कांग्रेस में पीएम मोदी बोले, विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ना चाहिए

Indian Science Congress कोरोनावायरस की वजह से भारतीय विज्ञान कांग्रेस नहीं हो रहा था। आज 3 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। और कहाकि, स्टार्टअप इकोसिस्टम में दुनिया के टॉप 3 देशों में भारत भी है शामिल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Jan 2023, 11:27 AM IST

pm_modi.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करने के बाद कहाकि, आज का भारत जिस साइंटिफिक अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है, हम उसके नतीजे भी देख रहे हैं। साइंस के क्षेत्र में भारत, तेजी से दुनिया के टॉप देशों में शामिल हो रहा है। 2015 तक हम 130 देशों की वैश्विक नवाचार सूचकांक में 81 नंबर पर थे और 2022 में हम 40 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने कहाकि, महिलाएं हर क्षेत्र में अपना मुकाम बना रहीं हैं। पीएम ने उम्मीद जताई कि, विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ना चाहिए। कोरोनावायरस की वजह भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन दो साल से नहीं हो रहा था।

भारत की वैज्ञानिक शक्ति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण

भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 108वें सत्र में पीएम मोदी ने कहाकि, अगले 25 वर्षों में भारत जिस ऊंचाई पर होगा उसमें भारत की वैज्ञानिक शक्ति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी। विज्ञान में जोश के साथ जब देश की सेवा का संकल्प जुड़ जाता है तो नतीजे भी अभूतपूर्ण आते हैं। मुझे विश्वास है कि भारत की वैज्ञानिक समुदाय भारत को 21वीं सदी में वो मुकाम हासिल कराएगी जिसका वो हमेशा हकदार रहा है।

डेटा और तकनीक भारत की ताकत

पीएम मोदी ने कहाकि, 21वीं सदी के आज के भारत में हमारे पास दो चीज़े हैं-पहली डेटा और दूसरी तकनीक है। इन दोनों में भारत के विज्ञान को नई बुलंदियों में पहुंचाने की ताकत है। डेटा विश्लेषण की फील्ड तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

स्टार्टअप इकोसिस्टम में टॉप 3 देशों में भारत

पीएम मोदी ने कहाकि, आज भारत Phds के मामले में दुनिया के टॉप 3 देशों में है, आज भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम के मामले में दुनिया के टॉप 3 देशों में है।

वुमन की भागीदारी से साइंस का इम्पावरमेंट

महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए पीएम मोदी ने कहाकि, आज देश की सोच केवल यह नहीं है कि साइंस के ज़रिए वुमन इम्पावरमेंट करें, बल्कि वुमन की भागीदारी से साइंस का भी इम्पावरमेंट करें। साइंस और रिसर्च को नई गति दें, यह हमारा लक्ष्य है।

भारतीय विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय क्या है जानें

108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय महिला सशक्तीकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी है। विज्ञान कांग्रेस में सतत विकास, महिला सशक्तीकरण और इसे प्राप्त करने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका के मुद्दों पर मंथन होगा।

यह भी पढ़े - सुप्रीम कोर्ट ने कहा, नोटबंदी मामले में केंद्र सरकार का फैसला सही, सभी याचिकाएं खारिज

यह भी पढ़े - दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर के कैरिज-वे बंद, आज होगी ट्रैफिक की असली परीक्षा

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग