
इन दिन सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में लगे एसपीजी कमांडो भी धोती पहनकर मंदिर के अंदर गए थे। आइए बताते हैं कि इन बात में कितनी सच्चाई है।
पीएम के साथ एसपीजी कमांडो थे मौजूद
दरअसल, ये वीडियो केरल के त्रिशूर जिले में प्रसिद्ध गुरुवायुर मंदिर का है। सामाने आई जानकारी के मुताबिक, त्रिशूर जिले के गुरुवायुर मंदिर में केवल धोती पहलनकर ही प्रवेश मिलता है। ऐसे में पीएम मोदी और उनकी सुरक्षा में मौजूद एसपीजी के कमांडो भी घोती पहनकर मंदिर के अंदर प्रवेश किए थे।
मंदिर के नियमानुसार पहना वस्त्र
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को यहां पहुंचे थे। पीएम मोदी ने पूजा अर्चना के दौरान मंदिर के नियमानुसार वस्त्र ‘मुंडू’ यानी धोती और ‘वेष्टि’ सफेद शॉल धारण किए थे। पीएम मोदी ने इस दौरान मछलियों को दाना भी डाला और वेद अर्चना आयोजन में हिस्सा भी लिया था।
Updated on:
18 Jan 2024 03:57 pm
Published on:
18 Jan 2024 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
