21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET Re-Exam 2026: नीट परीक्षा को लेकर PM मोदी ने बदला प्लान, काफी देर तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके रहे?

NEET Re Exam 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NEET परीक्षा के दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर 1:15 बजे पहुंचने के बाद घर जाने की बजाय वहां रुके रहे। छात्रों को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए लिया गया यह संवेदनशील फैसला चर्चा में है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Jun 21, 2026

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फोटो- ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे घर जाने की बजाय वहां काफी देर तक रुके रहे। दोपहर 1:15 बजे विमान से उतरने के बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल दिया।

दरअसल, नीट परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली थी, इसलिए उन्होंने ट्रैफिक जाम से छात्रों को परेशानी न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने एयरपोर्ट पर ही इंतजार किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता

पीएम मोदी के काफिले के शहर में निकलने से राजधानी के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता था। खासकर एयरपोर्ट से लेकर दक्षिण दिल्ली और अन्य परीक्षा केंद्रों की तरफ जाने वाली सड़कों पर भारी जाम लगने की आशंका थी।

ऐसे में प्रधानमंत्री ने फैसला लिया कि वह कुछ देर एयरपोर्ट पर ही रुकेंगे। छात्र समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें, यही उनकी प्राथमिकता थी। सूत्रों के मुताबिक, पीएम की इस संवेदनशीलता की सराहना हो रही है।

NEET जैसी बड़ी परीक्षा में लाखों छात्र अपनी पूरी तैयारी के साथ पहुंचते हैं। छोटी-सी देरी भी उनके मनोबल पर असर डाल सकती है। प्रधानमंत्री ने इसी बात को समझते हुए अपना आगमन कार्यक्रम थोड़ा पीछे कर दिया।

NEET परीक्षा में लाखों छात्रों ने लिया हिस्सा

NEET UG परीक्षा में इस बार भी देशभर में लाखों छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। दिल्ली में भी कई केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले अगर राजधानी के मुख्य मार्गों पर वीआईपी मूवमेंट होता तो निश्चित तौर पर परेशानी बढ़ जाती।

पीएम मोदी की इस पहल को छात्रों के प्रति उनकी चिंता के रूप में देखा जा रहा है। NEET परीक्षा सुचारू रूप से चल रही है। छात्र समय पर पहुंचे और परीक्षा शुरू हो गई। प्रधानमंत्री के इस इंतजार के कारण दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था भी सामान्य बनी रही।

एयरपोर्ट पर व्यस्तता के बीच संयम

दिल्ली एयरपोर्ट पर दोपहर का समय हमेशा व्यस्त रहता है। आगमन और प्रस्थान के फ्लाइट्स का सिलसिला चलता रहता है। ऐसे में प्रधानमंत्री का काफिला वहां रुका रहा।

सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। अधिकारियों ने बताया कि पीएम ने इस दौरान कुछ जरूरी फोन कॉल्स भी किए और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग