21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या पश्चिम बंगाल पुलिस कार्रवाई करेगी? कोलकाता एयरपोर्ट पर बवाल के बाद तस्वीर शेयर कर अभिषेक बनर्जी ने पूछे सवाल

West Bengal politics: कोलकाता एयरपोर्ट झड़प के बाद TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीर शेयर कर पश्चिम बंगाल पुलिस से सवाल पूछे हैं। पढ़े- पूरी रिपोर्ट।

2 min read
Google source verification
TMC leader Abhishek Banerjee

अभिषेक बनर्जी (Photo- IANS)

Abhishek banerjee ask questions to west bengal police: कोलकाता एयरपोर्ट पर हाल ही में हुए हंगामे को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें भाजपा नेता और मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के साथ एक व्यक्ति नजर आ रहा है, जिसे कोलकाता एयरपोर्ट पर हंगामे के दौरान देखा गया था।

अभिषेक बनर्जी ने अपनी पोस्ट में बिना किसी का नाम लिए तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'क्या पश्चिम बंगाल पुलिस कोई कार्रवाई करेगी? घटनाओं का क्रम बिल्कुल साफ है। यह स्पष्ट है कि इस घटना के पीछे कौन था और चुने हुए प्रतिनिधियों पर हमले किस तरह सुनियोजित ढंग से किए जाते हैं।'

क्या है मामला?

अभिषेक बनर्जी की ओर से सोशल मीडिया 'एक्स' पर जारी तस्वीर में शुभेन्दु अधिकारी के साथ एक शख्स दिखाई पड़ रहा है। अभिषेक बनर्जी का दावा है कि कोलकाता एयरपोर्ट पर बवाल के समय उस शख्स को देखा गया था।

इससे पहले भी सोशल मीडिया पोस्ट 'एक्स' पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने लिखा था, '19 जून दिल्ली से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने के कुछ ही देर बाद एक चौंकाने वाली घटना हुई। हथियारबंद व्यक्ति को पकड़ा गया, जिससे सुरक्षा और कुछ लोग किस हद तक जा सकते हैं, इस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।'

अभिषेक बनर्जी की ओर सुरक्षा का मुद्दा उठाए जाने से पहले TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने भी आरोप लगाया कि 19 जून को जब वह और अभिषेक बनर्जी एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे, तो कोलकाता एयरपोर्ट के एग्जिट गेट पर हथियार के साथ एक 'BJP समर्थक' खड़ा था।

आमने-सामने आए थे BJP-TMC समर्थक

19 अक्टूबर को अभिषेक बनर्जी के दिल्ली से कोलकाता लौटे थे। इस दौरान कोलकाता एयरपोर्ट पर कांग्रेस और भाजपा के समर्थक आमने-सामने आ गए थे। टीएमसी समर्थकों का कहना था कि भाजपा समर्थक अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंकने के लिए एकत्रित हुए हैं। ऐसे में दोनो दलों के समर्थको में झड़प हुई। उस वक्त स्थिति बिगड़ते हुए देख पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला। सुरक्षाबलों ने अभिषेक बनर्जी को मुख्य गेट के बजाय वैकल्पिक गेट से बाहर निकाला।

बता दें की टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी गत शुक्रवार को दिल्ली में लोकसभा सांसद ओम बिरला से मिलने के बाद दिल्ली से कोलकाता लौटे थे। इस दौरान कोलकाता एयरपोर्ट पर दोनों दलों के समर्थकों में बीच झड़प हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग