2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pariksha Pe Charcha : पीएम मोदी बोले, छात्रों को अपनी क्षमताओं को कम नहीं आंकना चाहिए

Pariksha Pe Charcha Start at 11 AM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'परीक्षा पे चर्चा 2023' नामक संवाद कार्यक्रम के जरिए देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ वार्ता करेंगे। छात्रों में परीक्षा के तनाव व चिंता को दूर करने के लिए पीएम मोदी टिप्स देंगे। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इन लिंक के जरिए इसमें शामिल हो सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Jan 2023, 9:47 AM IST

pm_modi.jpg

पीएम मोदी आज छात्रों और अभिभावकों से करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', देंगे टिप्स

Pariksha Pe Charcha 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छात्रों में परीक्षा के तनाव व चिंता को दूर करने के लिए 'परीक्षा पे चर्चा 2023' नामक संवाद कार्यक्रम के जरिए देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ वार्ता करेंगे। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम खासतौर पर बोर्ड परीक्षाओं के तनाव से निपटने में छात्रों की मदद करता है। 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का यह छठवां संस्करण है। परीक्षा पे चर्चा में 200 छात्र और शिक्षक शामिल हो रहे हैं। इनमें कला उत्सव प्रतियोगिता के लगभग 80 विजेता और देशभर के 102 छात्र और शिक्षक शामिल हैं। 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के लिए 38 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस साल रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे होगा। इस कार्यक्रम का शिक्षा मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट education.gov.in पर इन सभी लाइव ब्रॉडकास्ट के लिंक हैं।

तीन भागों में बांटा गया है परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम

इस बार परीक्षा पर चर्चा को तीन भागों में बांटा गया है- छात्र, माता-पिता और अध्यापक। सभी के लिए अलग-अलग थीम निर्धारित की गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि, 20 इस प्रोग्राम के लिए 20 लाख से अधिक प्रश्न प्राप्त हुए हैं। NCERT ने परिवार के दबाव, स्ट्रेस मैनेजमेंट, हेल्थ और फिट कैसे रहें और करिअर सेलेक्शन जैसे विभिन्न प्रश्नों को इस चर्चा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।

पीएम मोदी ने अपनी पुस्तक 'एग्जाम वॉरियर्स' का एक अंश किया साझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 16 जनवरी को अपनी पुस्तक 'एग्जाम वॉरियर्स' से 'योर एग्जाम, योर मेथड्स- चूज योर ओन स्टाइल' शीर्षक अंश साझा किया था। यह शीर्षक अंश साझा करते हुए पीएम मोदी ने छात्रों से परीक्षा की तैयारी के अपने तरीकों को साझा करने का आग्रह किया है।

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से होंगे शुरू

इस साल CBSE की 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं का अंतिम पेपर 21 मार्च को और 12वीं का अंतिम पेपर 5 अप्रैल को होगा। इस बार करीब 34 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। दिसंबर में CBSE ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय