बता दें कि देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। मंगलवार को इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगी। गाड़ी संख्या 22500 वाराणासी से सुबह 6.20 बजे खुलकर 7.00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 8.15 बजे सासाराम, 9.25 बजे गया, 10.20 बजे नवादा, 11.30 बजे किऊल, 13.15 बजे जसीडीह और 13.40 बजे देवघर पहुंचेगी।