25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने चंडीगढ़ पहुंचे PM मोदी, कल पैतृक गांव में होगा दाह-संस्कार

Parkash Singh Badal Final Tributes: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे देश में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ पहुंच कर प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी।

2 min read
Google source verification
pm_modi_with_prakash_singh_badal.jpg

PM Modi with Prakash singh Badal (File Photo)

Parkash Singh Badal Final Tributes: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने पंजाब के कद्दावर नेता रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिनों का शोक घोषित किया है। आज प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ स्थित शिरोमणि अकाली दल के दफ्तर में रखा जाएगा। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे के बाद चंडीगढ़ पहुंचे। जहां शिरोमणि अकाली दल के दफ्तर में उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को झुककर नमन करने के बाद उनके परिजनों का ढ़ांढस बढ़ाया। प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार कल यानी कि गुरुवार को उनके पैतृक गांव बादल में होगा। जिसके लिए खास तैयारी की जारी है। प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे उम्रदराज नेता थे। मंगलवार रात उनका 95 साल की उम्र में निधन हो गया था।

पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को ऐसी दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ पहुंचकर पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम मोदी के सिर पर साफा और चेहरे पर मास्क था। वो प्रकाश सिंह बादल के परिजनों और करीबियों के बीच रखे उनके पार्थिव शरीर के पास पहुंचे। परिक्रमा कर सिर के सामने रुकने के बाद उन्हें नमन किया। फिर प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल और उनके परिजनों के बीच बैठकर बातचीत की।


प्रकाश सिंह बादल को अंतिम विदाई

सरपंच से सीएम तक का सफर तय करने वाले प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर आज अंतिम दर्शन के लिए शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रखा जाएगा। दोपहर 12 बजे पीएम मोदी यहां पहुंचे। पीएम मोदी के श्रद्धांजलि देने के बाद प्रकाश सिंह बादल की शव यात्रा चंडीगढ़ से बठिंडा के लिए शव यात्रा निकाली जाएगी।

पैतृक गांव बादल में कल दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार

प्रकाश सिंह बाद का अंतिम संस्कार कल यानी गुरुवार को उनके पैतृक गांव बादल में दोपहर 1 बजे किया जाएगा। जहां बठिंडा-बादल रोड पर किन्नुओं के बाग में 2 एकड़ जगह को खाली कराया जा रहा है। दरअसल गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने के कारण उनका अंतिम संस्कार खेत में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में लोगों की भारी भीड़ जुटेगी।


सांस लेने में तकलीफ के बाद हुए थे भर्ती


प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 अप्रैल को रात 7.42 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व सीएम के देहांत की सूचना के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मोहाली स्थित अस्पताल पहुंचे। उनके अलावा भाजपा नेता सुनील जाखड़ भी देर रात अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अकाली दल अध्यक्ष और प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर बादल से मुलाकात की।


प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में आज पंजाब में सरकारी छुट्टी


प्रकाश सिंह बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है, जिसमें दो दिन पूरे देश में लगा ध्वज आधा झुका दिया जाएगा। वहीं सभी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पंजाब में कल गुरुवार को सरकारी छुट्‌टी की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि बादल पहली बार 1970 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद वह 1977-80, 1997-2002, 2007-12 और 2012-2017 में भी राज्य के मुख्यमंत्री
रहे।

यह भी पढ़ें - सरपंच से सीएम तक, 10 बार एमएलए रहे, ऐसा रहा प्रकाश सिंह बादल का सियासी सफर