
PM Narednra Modi Post on The Sabarmati Report
PM Modi Praised The Sabarmati Report Movie: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) स्टारर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स से ट्वीट शेयर कर लिखा कि यह अच्छा है कि यह सच सामने आ रहा है और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें।
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' ने एक बार फिर गोधरा कांड की घटना को चर्चा में ला दिया है। मूवी में गोधरा कांड में साबरमती एक्सप्रेस में हुई आगजनी और उसमें मारे गए निर्दोष लोगों की दर्दनाक कहानी को बखूबी दिखाया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके संवेदनशील मुद्दे की वजह से काफी चर्चा हो रही थी। अब, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म पर प्रतिक्रिया दी है, उनका ट्वीट जमकर वायरल हो गया।
पीएम मोदी ने लिखा, 'ख़ूब कहा है। यह अच्छा है कि यह सच सामने आ रहा है और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें। एक नकली आख्यान केवल सीमित समय तक ही कायम रह सकता है। आख़िरकार, तथ्य हमेशा सामने आएँगे!'
Updated on:
17 Nov 2024 04:56 pm
Published on:
17 Nov 2024 04:51 pm
