10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेहरू और इंदिरा को नहीं था भारतीयों की योग्‍यता पर विश्‍वास : पीएम मोदी

राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का विश्‍वास हमेशा परिवार पर रहा है।

2 min read
Google source verification
jawahar_lal_nehru_and_indira_gandhi66.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए विपक्ष पर जोरदार कटाक्ष किया। साथ ही पीएम मोदी ने परिवारवाद पर भी हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने आज लोकसभा में कांग्रेस के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के सामर्थ्‍य पर भरोसा नहीं किया। उन्‍होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भारतीयों को नीचा दिखाया था और वे कहा था कि भारतीय कम काम करते हैं। इंदिरा ने कहा था कि देश पराजय की भावना सी है।

नेहरू कहते थे भारतीय आलसी और कम अक्‍ल हैं

पीएम मोदी ने कहा कि 15 अगस्‍त को लाल किले से प्रधानमंत्री नेहरू ने कहा था कि हिंदुस्‍तान में लोगों को काफी मेहनत करने की आदत आमतौर पर नहीं है। हम यूरोप, जापान, चीन, रूस और अमरीका वाले जितना काम नहीं करते है। यह न समझिए कि वो कौमें कोई जादू से खुशहाल हो गईं, वो मेहनत से और अक्‍ल से हुई। पीएम मोदी ने कहा कि नेहरूजी भारतीयों को नीचा दिखाते हुए आलसी और कम अक्‍ल बताया।

इंदिरा को भी नहीं था भारतीयों की योग्‍यता पर भरोसा

पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व पीएम इंदिराजी की सोच भी नेहरूजी से अलग नहीं थी। उन्‍होंने लाल किले से कहा था कि दुर्भाग्‍यवश हमारी आदत है कि जब कोई शुभ कार्य पूरा होने को होता है तो हम आत्‍मसंतुष्टि की भावना से ग्रस्‍त हो जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई कठिनाई आ जाती है तो हम नाउम्‍मीद हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- अधीर रंजन के आरोपों पर निर्मला सीतारमण को आया गुस्सा, बोलीं- राज्यों को बकाया ट्रांसफर करने में कोई भेदभाव नहीं

यह भी पढ़ें- वंदे भारत स्लीपर में मिलेगी ये खास सुविधाएं, राजधानी से भी तेज होगी रफ्तार, जानें कब होगी लॉन्च