
Prashant Kishor jabs Nitish, Lalu on caste census; Rahul on Bharat Jodo Yatra
बिहार में शनिवार से जातिगत जनगणना का पहला चरण शुरू हो गया है, जिसको लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने महागठबंधन की सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि समाजवाद के नाम पर बिहार में गरीब लोगों को विभाजित किया गया है। लोग जाति की राजनीति में शामिल नहीं होना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "लालू यादव कह रहे हैं कि यादव समुदाय के सर्वश्रेष्ठ को प्रगति करनी चाहिए,जिसको लेकर उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि "वे क्या कह रहे हैं कि केवल हमारी अपनी प्रगति होनी चाहिए?" RJD अध्यक्ष लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि "अगर यादव समाज फोकस में होता तो भी राज्य की 14 फीसदी आबादी को फायदा होता।"
इसके अलावा उन्होंने CM नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले साल लालू यादव की राजद के साथ फिर से गठबंधन करने के लिए भाजपा से नाता तोड़ लिया था। यह स्वार्थ की राजनीति है।
प्रशांत किशोर ने भारत जोड़ो यात्रा पर किया कटाक्ष
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि "राहुल गांधी 3,500 किलोमीटर लंबी यात्रा पर हैं। मेरे लिए किलोमीटर मायने नहीं रखता। मैं अक्टूबर से बिना रुके चल रहा हूं, लेकिन मैं इसे अपनी शारीरिक फिटनेस के सबूत के तौर पर नहीं दिखाना चाहता। न्यूज एजेंसी के मुताबिक प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को बड़े लोग कहते हुए उनपर यात्रा को लेकर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
जन-सुराज पैदल मार्च निकाल रहे हैं प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर भी पिछले साल से बिहार में राज्यव्यापी जन-सुराज पैदल मार्च निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि वह राज्य के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं। पिछले कुछ महीनों से वह बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: अकेले पड़े गुलाम नबी आजाद, भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू-कश्मीर पहुंचने से पहले कई कांग्रेसी नेताओं ने की घरवापसी
Published on:
08 Jan 2023 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
