28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘प्रशांत किशोर BJP की B टीम हैं’, RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री मांझी, कहा- हम उनकी बातों…

Bihar BPSC Protest: तेजस्वी यादव के बयान पर अब केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आप लोग जानकर बूझकर तेजस्वी यादव को पॉपुलर बनाना चाहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 30 Dec 2024, 3:53 PM IST

Jitan Ram Manjhi

Jitan Ram Manjhi

BPSC Protest: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एक बार फिर पुलिस ने बीपीएससी छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इस पूरे प्रदर्शन का नेतृत्व जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) कर रहे थे। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बड़ा बयान दिया था। तेजस्वी ने कहा था कि BJP की B टीम BPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को कुचलना चाहती है और अपनी सियासी रोटी सेंकना चाहती है। तेजस्वी यादव के इस बयान पर अब केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आप लोग जानकर बूझकर तेजस्वी यादव को पॉपुलर बनाना चाहते हैं। तेजस्वी यादव की बातों को हमलोग कोई केयर करते है..? किसको B टीम बना देंगे किसको C टीम बना देंगे उससे क्या मतलब है। बीपीएससी पीटी के परीक्षा में 912 केंद्र बनाए गए थे। 911केन्द्रों पर कोई गड़बड़ी नहीं हुई।

‘दूसरी परीक्षा लेने की चल रही तैयारी’

उन्होंने आगे कहा कि पटना के केंद्र में जो साबित नहीं हुआ है कि क्या गड़बड़ी हुई है। लेकिन यदि मान लिया जाए गड़बड़ी हुई है तो परीक्षा रद्द हुई है अब दूसरी परीक्षा लेने की तैयारी चल रही है। एक परीक्षा केंद्र के चलते 911 केंद्रों के करीब 3 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य बर्बाद किया जाए। यह कहां का औचित्य है? इसमें कोई आगे बढ़कर बात करता है तो हम समझते है कि राजनीति करता है।

‘करीब 6 हजार छात्र कर रहे प्रदर्शन’

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि करीब 5 से 6 हजार अभ्यर्थी ऐसा कर रहे है। अब यदि 3 लाख बच्चे सड़क पर उतर जाएंगे तो प्रदेश की क्या हालत होगी? किसी के दबाव में छात्र यह आंदोलन कर रहे हैं। अगर अभ्यर्थियों को परीक्षा का अवसर नहीं दिया जाता तो बात भी थी। एग्जाम की तारीख की भी घोषणा हो गई है। सभी छात्र परीक्षा में शामिल हों।

तेजस्वी ने क्या कहा था?

RJD नेता तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर का बिना नाम लिए कहा कि BJP की  B टीम बीपीएससी छात्रों के आंदोलन को कुचलना चाहती है और अपनी सियासी रोटी सेंकना चाहती है। RJD नेता ने छात्रों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में नहीं आए। शांतिपूर्व तरीके से अपना आंदोलन करें। हम आपके साथ हैं। गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण ढंग से छात्रों का आंदोलन चल रहा था, जिससे बीपीएससी कांप रहा था और सरकार हिली हुई थी लेकिन बीजेपी की बी टीम ने उस आंदोलन को गांधी मैदान में ले जाने का काम किया। 

‘लाठीचार्ज से पहले भाग गए’

तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर आरोप लगाते हुए कहा कि बी टीम के नेता ने प्रदर्शन करने वाले छात्रों से कहा था कि कुछ भी हो, मैं सबसे आगे रहूंगा। लेकिन लाठीचार्ज के समय वे सबसे पहले भाग गए। उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहता तो पांच लाख लोगों को एक कॉल पर गांधी मैदान में बुला सकता था। लेकिन इससे कोई हल नहीं निकलता।

यह भी पढ़ें-BPSC Protest: पटना में BPSC छात्रों पर पुलिस ने फिर किया लाठीचार्ज, सीएम हाउस जा रहे थे छात्र

BPSC छात्रों का प्रदर्शन जारी, बिहार बंद का ऐलान, जानें क्या-क्या रहेगा बंद?